SSC उम्मीदवारों को मिलेगी 5 साल की उम्र छूट, जानें क्या है पूरा मामला

Anjali Dwivedi | Mar 30, 2026, 16:43 IST
Share
ssc exam
ssc exam

गृह मंत्री अमित शाह ने SSC उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में 5 साल की छूट का प्रस्ताव रखा है। प्रशासनिक देरी और कोरोना के कारण ओवरएज हुए युवाओं को अब सरकारी नौकरी का दोबारा मौका मिलेगा।

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उन हजारों युवाओं के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर सामने आईहै। ऐसे उम्मीदवार जिनकी आयु सीमा (Age Limit) प्रशासनिक देरी के कारण समाप्त हो गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसे उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए उम्र में 5 साल कीछूट देने का प्रपोजल रखा है। यह कदम उन अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगा, जिन्होंने सालों मेहनत की लेकिन तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से परीक्षा में बैठने का अवसर खो दिया था।

क्यों पड़ी आयु सीमा बढ़ाने की जरूरत?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जैसी परीक्षाओं के नियम बेहद सख्त होते हैं। कोरोना महामारी की रुकावटों, प्रशासनिक सुस्ती या भर्ती प्रक्रियाओं के लंबे समय तक टलने के कारण कई उम्मीदवार आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा पार कर जाते हैं।

ऐसे में तैयारी पूरी होने के बावजूद वे सिस्टम की गलती की सजा भुगतते हैं। पांच साल की यह छूट इन उम्मीदवारों को दोबारा पात्र बनाएगी और उन्हें करियर का एक निष्पक्ष मौका मौका देगी।

नई परीक्षाओं के साथ मिलेगा दूसरा मौका

आयु सीमा में इस संभावित बढ़ोत्तरी का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि जो अभ्यर्थी पहले अयोग्य घोषित हो चुके थे। वे अब नए परीक्षा शेड्यूल के तहत फिर से आवेदन कर सकेंगे।

यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिनकी तैयारी तो पुख्ता थी, लेकिन भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार होने वाले विवादों और देरी ने उनसे उनके कीमती साल छीन लिए थे। अब वे नए उत्साह के साथ मैदान में उतर सकेंगे।

आधिकारिक गाइडलाइन का इंतजार है

हालांकि इस प्रस्ताव ने उम्मीदवारों के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है, लेकिन अभी भी कुछ तकनीकी स्पष्टता आना बाकी है। सरकार की ओर से ऑफिसियल नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह साफ हो सके कि-

  • यह छूट किन-किन विशेष पदों पर लागू होगी।
  • आवेदन करने की नई शर्तें और प्रक्रिया क्या होगी।
  • यह नियम कब से प्रभावी होगा और इसकी समय-सीमा क्या रहेगी।
उम्मीदवारों की नजरें अब सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं, ताकि वे अपनी रुकी हुई तैयारियों को फिर से शुरू कर सकें।

ये खबरें भी पढ़ें....

दिल्ली पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20% आरक्षण, आयु सीमा और PET में बड़ी छूट

GMC Bhopal Vacancy: भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी

Ordnance Factory Vacancy : ITI पास के लिए 400 पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

PSSSB Vacancy 2026: 532 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी

Tags:
  • कोरोना महामारी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • सरकारी नौकरी
  • SSC
  • कर्मचारी चयन आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती