Bundelkhand University Vacancy, प्रोफेसर और असि. प्रोफेसर के 143 पदों पर सीधी भर्ती
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने नई भर्ती निकाली है। शिक्षा के क्षेत्र में करियर का यह बढ़िया मौका है। सत्र 2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल 143 खाली पदों को भरा जाएगा। यूनिवर्सिटी ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। एसोसिएट प्रोफेसर (LatestSarkari Naukri) पद के लिए भी भर्ती होगी। अलग-अलग विभागों में ये नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर आवेदन करें।
पदों की जानकारी
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU Jhansi) उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंजीनियरिंग,फार्मेसी,कृषि,कानून और प्रबंधन जैसे विभिन्न विभागों में विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी।
| विभाग (Department) | पदों की संख्या (Total Posts) |
| कृषि (Agriculture) | 12 पद |
| विधि (Law) | 13 पद |
| बायोमेडिकल साइंस (Biomedical Science) | 14 पद |
| फूड टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग | 10 पद |
| इलेक्ट्रॉनिक एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग | 11 पद |
| कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग | 04 पद |
| फार्मेसी (Pharmacy) | 03 पद |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय भर्ती (BU Jhansi Bharti)के लिए पात्रता मानदंड यूजीसी (UGC),एआईसीटीई (AICTE),और पीसीआई (PCI) के नियमों के अनुसार निर्धारित किए गए हैं।
- असिस्टेंट प्रोफेसर:संबंधित विषय मेंमास्टर डिग्री (Master's Degree)के साथ 55% अंक औरNET/SET/SLETया पीएचडी (Ph.D) अनिवार्य है।
- एसोसिएट प्रोफेसर:संबंधित विषय में पीएचडी और कम से कम 8 साल का शिक्षण/अनुसंधान अनुभव।
- प्रोफेसर:पीएचडी डिग्री के साथ न्यूनतम 10 साल का शिक्षण अनुभव और उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशन (Research Publications)।
जरूरी डेट्स
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि:10 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि:12 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:21 मार्च 2026
- हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि:21 मार्च 2026
आवेदन प्रक्रिया
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय फैकल्टी पदों के लिए आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन (Online & Offline)दोनों माध्यमों से पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन: यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाएं। वहां 'Recruitment' लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- फॉर्म भरें: फॉर्म में अपनी पर्सनल जानकारी, पढ़ाई और रिसर्च से जुड़ी सभी बातें ध्यान से भरें।
- कागज अपलोड करें: अपनी फोटो, साइन और सभी जरूरी सर्टिफिकेट्स को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
- फीस जमा करें: आवेदन की फीस आपको डिमांड ड्राफ्ट (govt jobs 2026) के जरिए भरनी होगी।
- फॉर्म पोस्ट करें: ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालें। उस पर अपने साइन करें और डीडी (DD) के साथ यूनिवर्सिटी के पते पर स्पीड पोस्ट कर दें।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
सेना में NCC कैडेट्स की सीधी भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी
SEBI Vacancy 2026 में यंग प्रोफेशनल के लिए नौकरी, 70 हजार मिलेगा स्टाइपेंड
BEd पास के लिए सरकारी नौकरी, 21 फरवरी तक करें अप्लाई, जानें कैसे
गूगल में जॉब का गोल्डन चांस, ये स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई