CSU Vacancy 2026: नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें एलिजिबिलिटी
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने नई भर्ती निकाली है। यहां गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल 144 खाली पदों को भरा जाएगा। सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) चाहने वालों के लिए यह शानदार मौका है। इसमें एमटीएस और एलडीसी जैसे पद शामिल हैं। स्टेनोग्राफर और लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद भी खाली हैं। आप 16 मार्च 2026 से 15 दिन के अंदर आवेदन (Latest Sarkari Naukri) करना होगा।
पदों की जानकारी
उच्च स्तरीय पद (Higher Level Posts)
- कुलपति (Registrar): पे लेवल-14
- सहायक कुलसचिव / सिस्टम विश्लेषक: पे लेवल-10
- अनुभाग अधिकारी / नर्सिंग अधिकारी: पे लेवल-07
मध्यम और सहायक पद (Middle and Assistant Posts)
- निजी सहायक / कनिष्ठ अभियंता / सहायक: पे लेवल-06
- तकनीकी सहायक: पे लेवल-05
- स्टेनोग्राफर / यूडीसी (UDC) / लाइब्रेरी असिस्टेंट: पे लेवल-04
अन्य महत्वपूर्ण पद (MTS and Others)
- एलडीसी (LDC) / ड्राइवर: पे लेवल-02
- एमटीएस (MTS) / लाइब्रेरी अटेंडेंट / मेडिकल अटेंडेंट: पे लेवल-01
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- राष्ट्रीयता: केवल भारतीय नागरिक ही इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
- शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार योग्यताएं अलग-अलग हैं (जैसे एमटीएस के लिए 10वीं, एलडीसी के लिए 12वीं + टाइपिंग, और तकनीकी पदों के लिए संबंधित डिग्री)।
- आयु सीमा: आयु सीमा और उसमें मिलने वाली छूट (SC/ST/OBC/PwBD) सरकारी नियमों के अनुसार होगी।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा: सबसे पहले आपको जनरल नॉलेज और भाषा का पेपर देना होगा। इसमें आपके चुने हुए पद से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।
- हुनर की जांच: स्टेनोग्राफर और एलडीसी जैसे पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा। वहीं ड्राइवर पद के लिए आपसे ड्राइविंग करवाकर देखी जाएगी।
- कागजों की जांच: पास होने पर आपके सभी जरूरी सर्टिफिकेट चेक किए जाएंगे। अपनी पढ़ाई और अनुभव के असली कागज तैयार रखें।
- इंटरव्यू: छोटे पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं देना होगा। यह सिर्फ बड़े पदों (जैसे रजिस्ट्रार) के लिए ही रखा गया है।
- फाइनल मेरिट: परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर आखिरी लिस्ट बनेगी। लिस्ट में नाम आने पर ही आपकी पक्की ज्वाइनिंग होगी।
आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन (Online Submission)
- विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sanskrit.nic.in पर जाएं।
- Samarth Portal के माध्यम से अपना पंजीकरण करें।
- आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- 16 अप्रैल 2026 रात 11:30 बजे से पहले फॉर्म सबमिट करें।
हार्ड कॉपी भेजना (Hard Copy Submission)
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट लें।
- उस पर हस्ताक्षर करें और अपने सभी स्व-सत्यापित दस्तावेजों (Self-attested documents) को संलग्न करें।
- इसे ऑनलाइन जमा करने के 15 दिनों के भीतर "कुलसचिव, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, इंस्टीट्यूशनल एरिया, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058" के पते पर भेजें।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
BOB Capital Vacancy: बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पदों पर सीधी भर्ती
HKRN Vacaoncy 2026 में कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने का तरीका
हफ्ते की टॉप जॉब्स: पुलिस, बैंक और ऑयल सेक्टर में नौकरियों की बहार, करें आवेदन
HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती