BOB Capital Vacancy: बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन
Manya Jain | Mar 16, 2026, 20:10 IST
bob capital bdm recruitment 2026
BOB कैपिटल ने देशभर के बड़े शहरों में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर की 'ऑफ रोल' भर्ती निकाली है। अगर आप शेयर बाजार और सेल्स में एक्सपर्ट तो आप सीधे ईमेल से आवेदन कर सकते हैं।
Bank of Baroda Recruitment:BOB कैपिटल ने बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती देश के कई प्रमुख शहरों के लिए की जा रही है। अगर आपको शेयर बाजार की समझ है, तो जरूर आवेदन करें। सेल्स के क्षेत्र में करियर बनाने का यह शानदार मौका है। यह पद 'ऑफ रोल' आधार पर भरे जाने वाले हैं। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जोन में वैकेंसी खाली हैं। इस भर्ती (job in bank of baroda) में आप ईमेल से आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...
हफ्ते की टॉप जॉब्स: पुलिस, बैंक और ऑयल सेक्टर में नौकरियों की बहार, करें आवेदन
HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती
GSSSB Vacacny 2026: 203 पदों पर निकली भर्ती, 16 मार्च तक आवेदन
बनना है सरकारी विभाग में ऑफिसर, तो BPSC Officer Vacancy में करें अप्लाई
Latest Sarkari Naukri
पदों की जानकारी
1. वेस्ट ज़ोन (West Zone)
- गुजरात: अहमदाबाद (6), भुज (3), सूरत (3 BDM, 1 TL), वापी (1), वलसाड (1), राजकोट (2)
- मध्य प्रदेश: इंदौर (2), देवास (1), ग्वालियर (1)
- महाराष्ट्र: मुंबई - वेस्टर्न (6), सेंट्रल (6), हार्बर (6), पुणे (6 BDM, 1 TL)
2. नॉर्थ ज़ोन (North Zone)
- दिल्ली NCR: वेस्ट दिल्ली (4), साउथ दिल्ली (2), ईस्ट दिल्ली (1), नॉर्थ दिल्ली (3), गुड़गांव/फरीदाबाद (5 BDM, 1 TL), नोएडा/गाजियाबाद (4)
- उत्तर प्रदेश: बनारस (3 BDM, 1 TL), लखनऊ (1 BDM, 1 TL), आगरा/बरेली/मेरठ (6)
- राजस्थान: जयपुर (2 BDM, 1 TL), जोधपुर (2), भीलवाड़ा (1), बीकानेर (1), बांसवाड़ा (1)
- उत्तराखंड: देहरादून (1)
3. साउथ और ईस्ट ज़ोन (South & East Zone)
- तेलंगाना: हैदराबाद (6 BDM, 1 TL)
- पश्चिम बंगाल: कोलकाता (5)
- ओडिशा: भुवनेश्वर (1)
- झारखंड: रांची (3), जमशेदपुर (2)
- तमिलनाडु और केरल: चेन्नई (1), कोयंबटूर (1), कोच्चि (1), त्रिवेंद्रम (2)
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। हालांकि, यदि आप 12वीं पास हैं और आपके पास शेयर बाजार का अच्छा अनुभव है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।
- अनुभव (Experience): कैपिटल मार्केट (Capital Market) में कम से कम 6 महीने का कार्य अनुभव आवश्यक है। डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवश्यक कौशल (Skills Required): मजबूत सेल्स और मार्केटिंग स्किल्स, ग्राहक संबंध प्रबंधन (CRM) और उत्कृष्ट संचार कौशल (Communication Skills)
क्या है वर्क प्रोफाइल
- ग्राहकों को प्रोत्साहित करना और उनके डीमैट एवं ट्रेडिंग अकाउंट (2-in-1) खोलना।
- ब्रोकिंग उत्पादों की बिक्री बढ़ाना और नए क्लाइंट एक्विजिशन पर ध्यान देना।
- बैंक शाखाओं और आंतरिक टीमों के साथ कोआर्डिनेशन करना।
- निर्धारित बिक्री लक्ष्यों (Sales Targets) को समय पर पूरा करना।
आवेदन कैसे करें?
- अपना अपडेटेड रिज्यूमे (Resume) तैयार करें जिसमें आपके अनुभव का साफ-साफ लिखा हो।
- ईमेल एड्रेस careers@bobcaps.in पर एक नया ईमेल लिखें।
- महत्वपूर्ण: ईमेल के विषय (Subject Line) में बिल्कुल यही लिखें — “Application for the post of Business Development Manager (Off Roll)”।
- अपने रिज्यूमे और अनुभव प्रमाण पत्र को अटैच करें और ईमेल भेज दें।
नोट: गलत सब्जेक्ट लाइन वाले ईमेल पर विचार नहीं किया जाएगा।
हफ्ते की टॉप जॉब्स: पुलिस, बैंक और ऑयल सेक्टर में नौकरियों की बहार, करें आवेदन
HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती
GSSSB Vacacny 2026: 203 पदों पर निकली भर्ती, 16 मार्च तक आवेदन
बनना है सरकारी विभाग में ऑफिसर, तो BPSC Officer Vacancy में करें अप्लाई
Latest Sarkari Naukri
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari