Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सरकारी वकीलों की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPPO) के 15 पद भरे जाएंगे।
आवेदन करने की प्रक्रिया 22 जून 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
चयन के लिए 20 सितंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
पदों की जानकारी
आयोग ने कुल 15 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है। इससे सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।
अनारक्षित यानी सामान्य वर्ग के लिए कुल 6 पद रखे गए हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) के हिस्से में 5 पद आए हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए भी 2 पद तय हैं। इसमें महिलाओं के लिए भी सीट सुरक्षित है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में स्नातक यानी एलएलबी (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री आवेदन की अंतिम तारीख तक पूरी होनी अनिवार्य है।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 साल होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु: सामान्य तौर पर 30 साल तय है।
- विशेष उम्र छूट: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी युवाओं को उम्र में 5 साल की बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय निवासी अधिकतम 40 साल की उम्र तक फॉर्म भर सकते हैं। अन्य आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार 45 साल तक की छूट दी जाएगी।
सैलरी पैकेज
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी का पद राजपत्रित द्वितीय श्रेणी (Gazetted Second Class) के अंतर्गत आता है। चयनित उम्मीदवारों को बहुत ही शानदार सैलरी पैकेज मिलेगा।
यह पद पे मैट्रिक्स लेवल-9 के दायरे में आता है। इसका मूल वेतनमान 38 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 20 हजार 400 रुपए तक तय किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा तय महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए दो मुख्य चरण बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को दोनों चरणों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
लिखित मुख्य परीक्षा (Written Exam)
लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें कुल 150 ऑब्जेक्टिव टाइप बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। पेपर दो भागों में बंटा होगा। भाग-1 में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न और भाग-2 में कानून (Law) के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा में 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
साक्षात्कार (Interview)
लिखित परीक्षा पास करने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 30 अंकों का होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कुल 330 अंकों को मिलाकर तैयार होगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें और मोबाइल ओटीपी से वेरीफाई करें।
- इसके बाद अपने मोबाइल कैमरे की मदद से अपनी एक साफ लाइव फोटो अपलोड करें।
- सफेद कागज पर ब्लैक पेन से साइन करके उसे स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करें।
- अब अपनी एलएलबी डिग्री और व्यक्तिगत विवरण को ध्यान से फॉर्म में दर्ज करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क और पोर्टल चार्ज का भुगतान करें।
- आवेदन सफल होने पर कन्फर्मेशन रसीद को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
| Official CGPSC Website | www.psc.cg.gov.in |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
ये भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भर्ती: 67 पदों के लिए 6 जुलाई है तक आवेदन
MPPSC Assistant Professor Bharti: फॉर्म भरने में बचे हैं कुछ ही दिन, करें अप्लाई
BSNL में सीधी भर्ती: इंजीनियर्स के लिए ऑफिसर बनने का मौका, ऐसे भरें फॉर्म
आ गया CUET UG Result 2026, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की रेस शुरू