सरकारी नौकरी: CGPSC 2025 के 240 पदों का नोटिफिकेशन जारी, इन पदों पर होगी सबसे ज्यादा भर्ती

Anjali Dwivedi | Nov 26, 2025, 11:18 IST
CGPSC
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा (CGPSC) 2025 का नोटिफिकेशन जारी। करीब 240 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें नायब तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर, DSP और CMO जैसे पद शामिल हैं। परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा (CGPSC) 2025 का नोटिफिकेशन आ गया है। बुधवार यानी 26 नवंबर को इसकी सूचना जारी हो गई है। करीब 2 पदों के लिए यह वैकेंसी आएगी। ये पद 17 से 20 अलग-अलग सेवाओं में होंगे।



कौन से पद होंगे सबसे ज्यादा?

इस बार नायब तहसीलदार के पद सबसे ज्यादा होंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ख और ग वर्ग की भर्ती भी इसी परीक्षा से होगी। इसमें ख और ग वर्ग का मतलब सरकारी सेवाओं में पदों के ग्रेड/श्रेणी(Class/Category) से है।



इस बार डिप्टी कलेक्टर के भी 10 से ज्यादा पद होंगे। पिछली बार 7 पद थे। इसी तरह, DSP के लिए भी 10 से ज्यादा पद रहेंगे।



ये खबरें भी पढ़ें...



MP Sarkari Naukri: इंदौर में मेडिकल जॉब, वॉक-इन इंटरव्यू से मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका



KVS-NVS सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा Tier-1 एग्जाम डेट आउट, 14 हजार पदों पर होगी भर्ती



पदों की संख्या में थोड़ा बदलाव

साल 2024 में 246 पदों के लिए भर्ती निकली थी। इस बार पदों की संख्या थोड़ी कम है। हालांकि, पिछले दस सालों में 2015 में सबसे ज्यादा 352 पदों के लिए वैकेंसी आई थी। 7 बार पदों की संख्या 200 से अधिक थी। जबकि 2 बार पदों की संख्या 200 से कम थी।



कब आएगी पूरी जानकारी?

बुधवार 26 नवंबर की शाम को CGPSC से नोटिफिकेशन आ सकता है। इसमें कई महत्वपूर्ण पद शामिल होंगे। जैसे डिप्टी कलेक्टर, DSP, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी। जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) भी इसमें शामिल है।



सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी भी इसमें रहेंगे। सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत। बाल विकास परियोजना अधिकारी, छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी। नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक। उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी। सहायक जेल अधीक्षक के पद भी इसमें होंगे।



परीक्षा के नियमों में कोई बदलाव नहीं

बहुत से लोग सोच रहे थे कि CG govt job 2025 के नियमों में बदलाव होगा, पर ऐसा कुछ हो नहीं रहा है। परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी। पिछली बार की तरह ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। CGPSC के सिलेबस में भी कोई बदलाव नहीं होगा। प्रीलिम्स परीक्षा फरवरी 2026 में होने की संभावना है।



पिछले 10 सालों में पदों की स्थिति

सालपद
2024246
2023242
2022210
2021171
2020175
2019242
2018273
2017299
2016293
2015352

4 साल बाद फिर CMO के पद

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ख और ग वर्ग के लिए पहले एक अलग परीक्षा होती थी। 2019 में नियमों में बदलाव किया गया। इसमें तय हुआ कि इन पदों पर भर्ती राज्य सेवा परीक्षा से होगी। CGPSC 2020 की वैकेंसी में इन पदों को जोड़ा गया था।



तब कुल 6 पदों पर भर्ती हुई थी। इस बार 51 पदों पर भर्ती आने की उम्मीद है। यह उन सभी लोगों के लिए एक शानदार मौका है। सरकारी नौकरी (Latest Sarkari Naukri) पाने उम्मीद रखने वाले उम्मीदवार तैयार हो जाएं। अपनी तैयारी को और तेज कर दीजिए सफलता जरूर मिलेगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी: BSSC इंटर लेवल में 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर



रेलवे में सरकारी नौकरी: RRB Group D में ऐसा रहेगा एग्जाम पैटर्न, यहां जानें पूरी प्रोसेस



Tags:
  • PSC
  • छत्तीसगढ़
  • CGPSC
  • जिला आबकारी अधिकारी
  • सरकारी नौकरी
  • डिप्टी कलेक्टर
  • Cg
  • नायब तहसीलदार
  • DSP
  • sarkari naukri
  • CG govt job 2025
  • Latest Sarkari Naukri
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा