CGPSC Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरी

Manya Jain | May 11, 2026, 19:53 IST
CGPSC Vacancy 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के 46 पदों पर भर्ती निकाली है। 13 मई से 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

छत्तीसगढ़ के युवा इंजीनियरों के लिए एक बड़ा मौका आया है। सीजीपीएससी (CGPSC) ने सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। लोक निर्माण और सामान्य प्रशासन विभाग में नियुक्तियां की जाएंगी। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर इसमें आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू होगी। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न को जरूर समझ लें। सरकारी अफसर बनने का अपना सपना अब आप पूरा करें।



जरूरी डेट्स

  • नोटिपिकेशन की तारीख: 08-05-2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 13-05-2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 11-06-2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • त्रुटि सुधार (निशुल्क): 12-06-2026 से 14-06-2026
  • त्रुटि सुधार (सशुल्क): 15-06-2026 से 17-06-2026
  • लिखित परीक्षा की संभावित तारीख: 16-08-2026

पदों की जानकारी

विभाग (Department)पद का नामकुल पद
लोक निर्माण विभाग (PWD)सहायक इंजीनियर (सिविल)42
लोक निर्माण विभाग (PWD)सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)03
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD)सहायक इंजीनियर (सिविल)01

सैलरी: चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत 56 हजार 100 रुपए से 1 लाख 77 हजार 500 के बीच सैलरी दी जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।



कौन कर सकता है आवेदन?

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक (BE/B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, एएमआईई (AMIE) पार्ट 'ए' और 'बी' सर्टिफिकेट धारक भी आवेदन के पात्र हैं।



2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु (बाहरी राज्य के लिए): 30 साल
  • अधिकतम आयु (छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए): 40 साल (विशेष छूट के साथ)
  • सभी आरक्षित वर्गों और श्रेणियों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

सीजीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 (CGPSC State Engineering Service Exam 2026) दो मुख्य चरणों में आयोजित की जाएगी।



  • प्रथम चरण (लिखित परीक्षा): इसमें दो पेपर होंगे। पेपर-1 'सामान्य अध्ययन' (General Studies) और पेपर-2 'अभियांत्रिकी विषय' (Engineering Subject) का होगा। दोनों पेपर 300-300 अंकों के होंगे।
  • द्वितीय चरण (साक्षात्कार): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 75 अंकों के 'व्यक्तित्व परीक्षण' या साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा शुल्क



  • छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD): 300 रुपए
  • अनारक्षित और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी: 400 रुपए
  • पोर्टल शुल्क + GST: सभी के लिए देय (वापस नहीं होगा)।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • 'Online Application' टैब पर क्लिक करें और 'State Engineering Service Exam 2026' चुनें।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो अपना पंजीकरण (Registration) मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ पूरा करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और एजुकेशन क्वालिफिकेशन सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Detailed Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये खबरें भी पढ़ें...



MP Ordnance Factory में सरकारी नौकरी पाएं, जानें क्वालिफिकेशन और आवेदन प्रोसेस



NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी



NDVSU Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू



IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी



Tags:
  • CGPSC
  • सीजीपीएससी