NDVSU Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू की डेट

Manya Jain | Apr 26, 2026, 16:42 IST
Share
NDVSU Assistant Professor Vacancy
NDVSU Assistant Professor Vacancy

जबलपुर वेटनरी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 20 पदों पर भर्ती निकली है। जबलपुर, भोपाल, महू, रीवा और मुरैना में नियुक्तियां होंगी। 6 मई 2026 को सीधे इंटरव्यू से चयन होगा।

Latest Sarkari Naukri. मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय ने 20 पदों पर भर्ती निकाली है। विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पद खाली हैं। यह भर्ती प्रदेश के अलग-अलग शहरों के लिए की जाएगी। जबलपुर, महू, रीवा, मुरैना और भोपाल में नियुक्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू 6 मई 2026 को होंगे।

पदों की जानकारी

विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 20 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

श्रेणी (Category)पदों की संख्या (No. of Posts)
अनारक्षित (UR)06
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)05
अनुसूचित जनजाति (ST)04
अनुसूचित जाति (SC)03
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)02
कुल पद (Total)20

Assistant Professor Vaccancy: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  1. शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास पशु चिकित्सा विज्ञान या पशु विज्ञान (Veterinary Science/Animal Science) के किसी भी विषय में मास्टर डिग्री (Master's Degree) होनी चाहिए।
  2. न्यूनतम अंक: मास्टर डिग्री में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है।
  3. वरीयता: जिन उम्मीदवारों के पास NET या Ph.D. की डिग्री है, उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है और उनके लिए वेतनमान भी अधिक निर्धारित है।

सैलरी

  • मास्टर डिग्री धारक: 52 हजार प्रति माह।
  • NET/Ph.D. धारक: 56 हजार प्रति माह।

आयु सीमा

विश्वविद्यालय ने इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की है:

  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु: 38 साल
  • आयु में छूट: महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए अधिकतम आयु सीमा में 05 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • अनारक्षित/ओबीसी (UR/OBC): ₹800/-
  • एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस (SC/ST/EWS): ₹400/-
  • बैंक ड्राफ्ट का नाम: "Nanaji Deshmukh Pashu Chikitsa Vigyan Vish. Assistant Reg. (GEN)" के पक्ष में देय।

चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू की जानकारी

NDVSU असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 (NDVSU Assistant Professor Recruitment 2026) के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन पूरी तरह से वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-Interview) के माध्यम से होगा।

साक्षात्कार का समय और स्थान (Venue & Timing)

  • साक्षात्कार तिथि: 06 मई 2026
  • फॉर्म जमा करने का समय: सुबह 10:00 बजे
  • साक्षात्कार का समय: सुबह 11:00 बजे
  • स्थान: कुलसचिव कार्यालय, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान कॉलेज, प्रशासनिक भवन, लाइवस्टॉक फार्म, अधारताल, जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482004।

आवेदन के लिए निर्देश

  • इंटरव्यू के लिए कोई टीए/डीए (TA/DA) प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज (Original Documents) और उनकी फोटोकॉपी का एक सेट साथ लाना अनिवार्य है।
  • बैंक ड्राफ्ट इंटरव्यू के समय ही जमा करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र (Application Form) भरना होगा।
  • भरे हुए फॉर्म के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां संलग्न करें।
  • निर्धारित तिथि (06/05/2026) को सुबह 10 बजे सीधे इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।
  • वहां अपना पंजीकरण कराएं और साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हों।
ये भी पढ़ें...

IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

UPSSSC Forest Guard 2026: यूपी में वन रक्षक के 708 पदों भर्ती

इंफोसिस 20 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, निवेशकों के खाते में आएंगे इतने पैसे

SSC JHT Recruitment: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली भर्ती

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • assistant professor vaccancy
  • Latest Sarkari Naukri
  • नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती