कोल इंडिया भर्ती 2026: 276 पदों पर नौकरी, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी

Manya Jain | May 10, 2026, 17:13 IST
Coal India Industrial Trainee Recruitment 2025
कोल इंडिया लिमिटेड ने माइनिंग इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। शानदार सैलरी वाली इस नौकरी के लिए 8 मई से आवेदन शुरू हो गए है। 7 जून तक फीस जमा कर सकते है।

इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी का सपना अब पूरा होगा। कोल इंडिया लिमिटेड आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। माइनिंग इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है।



इसमें काम करने वाले युवाओं को बढ़िया सैलरी मिलेगी। कंपनी की तरफ से कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। आवेदन की फीस जमा करने की तैयारी अभी से कर लें।



फीस भरने की आखिरी तारीख 7 जून तय की गई है। इस तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आज ही अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा करें। आप कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें।



किन कैटेगरी में कितनी सीटें खाली हैं

कोल इंडिया ने कुल 276 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 114 सीटें रखी गई हैं।



  • ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 27 सीटें
  • ओबीसी के लिए 74 सीटें
  • एससी वर्ग के लिए 41 सीटें
  • एसटी के लिए 20 सीटें

अपनी कैटेगरी के अनुसार ही आप आवेदन फॉर्म भरें।



क्या योग्यता होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही GATE 2025का स्कोर कार्ड भी मांगा गया है। बिना गेट स्कोर के आप इस दौड़ में शामिल नहीं होंगे।



उम्र सीमा और जरूरी नियम

इस नौकरी के लिए आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के हिसाब से छूट मिलेगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल की राहत है। वहीं ओबीसी वर्ग को 3 साल की अतिरिक्त छूट दी गई है।



कितनी लगेगी आवेदन फीस

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1 हजार 180 रुपए फीस देनी होगी। एससी और एसटी वर्ग के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 7 जून 2026 रखी गई है। इससे पहले अपना ट्रांजेक्शन पूरा करना सुनिश्चित कर लें।



चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन सीधे गेट 2025 के अंकों के आधार पर होगा। इसके बाद चुने गए लोगों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंत में एक मेडिकल एग्जाम पास करना जरूरी होगा। चयनित इंजीनियरों को 60 हजार से 1.80 लाख तक सैलरी मिलेगी।



जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन करते समय अपने पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके रखें। इसमें आपकी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर शामिल होने चाहिए। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड या वोटर आईडी रखें। जाति और निवास प्रमाण पत्र भी अपलोड करना पड़ सकता है।



स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट coal india.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको भर्ती से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • सभी जरूरी जानकारी भरें और अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • फीस भरकर फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  • यह प्रिंटआउट आगे चलकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय काम आएगा।
  • अधूरी जानकारी वाला फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक



ऑनलाइन आवेदन लिंक



ये खबरें भी पढ़ें...



जम्मू-कश्मीर बैंक 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई



छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग



MPPSC Sports Officer Vacancy: 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त



Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • कोल इंडिया लिमिटेड
  • मेडिकल
  • इंजीनियरिंग
  • GATE 2025