कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में काम करने का चांस: 139 पदों पर निकली नई भर्ती
कोचिन शिपयार्ड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 139 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2026 तक तय की गई है।
इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, मेरिट से चुनाव होगा।
किन पदों पर कितनी सीटें खाली हैं?
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने पदों को दो अलग श्रेणियों में विभाजित किया है। पहली श्रेणी ग्रेजुएट इंजीनियरों के लिए रखी गई है।
इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल जैसे विषयों में कुल 61 सीटें हैं। दूसरी श्रेणी डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए बनाई गई है।
इस श्रेणी में तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए कुल 78 सीटें मौजूद हैं। इसमें कमर्शियल प्रैक्टिस विषय के छात्र भी आवेदन भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए क्या योग्यता है जरूरी?
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। सबसे मुख्य शर्त यह है कि आवेदक केरल का निवासी होना चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार ने 2022 से 2026 के बीच पास किया हो। संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना बहुत आवश्यक है।
अगर आपके पास यह योग्यता है, तो आप आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों ने पहले अप्रेंटिस की है, वे पात्र नहीं हैं।
उम्र सीमा और सैलरी
आवेदक की उम्र 1 सितंबर 2026 को 18 साल से अधिक होनी चाहिए। नियम के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने 15 हजार रुपए स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे। वहीं डिप्लोमा धारकों को हर महीने 13,000 रुपये दिए जाएंगे।
ट्रेनिंग की कुल अवधि एक साल की तय की गई है। ट्रेनिंग के दौरान रहने या आने-जाने का भत्ता नहीं मिलेगा।
बिना किसी परीक्षा के होगा चयन?
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके डिग्री या डिप्लोमा के अंकों से होगा।
अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। समान अंक होने पर ज्यादा उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके बाद चुने गए छात्रों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा। सभी कागजात सही पाए जाने पर ही ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका क्या है?
- आवेदकों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल NATS के जरिए आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले आपको nats.education.gov.in पर जाना होगा।
- अगर आपने पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो नया रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉगिन करके "Cochin Shipyard Limited" सर्च करें।
- अब विज्ञापन के सामने दिए गए अप्लाई बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Apply Online (NATS Portal): Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
एनटीपीसी में सरकारी नौकरी का मौका: NGEL ने 147 पदों पर निकाली नई भर्ती
रेलवे में बंपर भर्ती: ICF ने अप्रेंटिस के एक हजार पदों पर निकाली वैकेंसी
भोपाल एम्स में 76 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, लास्ट डेट 2 सितंबर 2026
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा एम्स: 28 बड़े संस्थानों में 23 हजार से ज्यादा पद खाली