रेलवे में बंपर भर्ती: ICF ने अप्रेंटिस के एक हजार पदों पर निकाली वैकेंसी
Manya Jain | Published:
icf apprentice bharti 2026 without exam
भारतीय रेलवे में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने अप्रेंटिस पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से अलग-अलग ट्रेड में कुल 1,010 पद भरे जाएंगे।
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने अप्रेंटिस के एक हजार पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 तय की गई है।
भर्ती में फ्रेशर्स के लिए 330 और पूर्व आईटीआई (Ex-ITI) के लिए 680 पद हैं। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन सीधे कक्षा 10वीं, 12वीं और आईटीआई के अंकों से होगा।
इस भर्ती में अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए सीटें बांटी गई हैं। फ्रेशर्स के लिए कुल 330 पद आरक्षित रखे गए हैं। वहीं पूर्व आईटीआई (Ex-ITI) पास उम्मीदवारों के लिए 680 पद तय किए गए हैं।
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
फ्रेशर पदों के लिए उम्मीदवार का 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। एमएलटी पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से 12वीं पास होना जरूरी है।
एक्स-आईटीआई पदों के लिए 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
इस भर्ती की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
यह मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं, 12वीं और आईटीआई में मिले अंकों से बनेगी। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को केवल दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। 10वीं पास फ्रेशर्स को 8,200 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।
12वीं पास फ्रेशर्स और एक्स-आईटीआई उम्मीदवारों को 9 हजार 600 रुपए प्रति माह मिलेंगे। फ्रेशर वेल्डर और एमएलटी की ट्रेनिंग 1 साल 3 महीने की होगी। बाकी अन्य फ्रेशर्स की ट्रेनिंग 2 साल और एक्स-आईटीआई की ट्रेनिंग 1 साल की होगी।
NHM MP में नई भर्ती का ऐलान: 52 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 अगस्त लास्ट डेट
MP के युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, कई सरकारी विभागों में शुरू हुई भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा में दो सौ से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती का मौका, ऐसे करें अप्लाई
SBI Clerk Notification 2026: नौ हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, करें अप्लाई
भर्ती में फ्रेशर्स के लिए 330 और पूर्व आईटीआई (Ex-ITI) के लिए 680 पद हैं। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन सीधे कक्षा 10वीं, 12वीं और आईटीआई के अंकों से होगा।
पदों की जानकारी और आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
एक्स-आईटीआई पदों के लिए 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
आयु सीमा और मिलने वाली छूट एक्स-आईटीआई उम्मीदवार: न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम 24 साल। गैर-आईटीआई (फ्रेशर्स) उम्मीदवार: न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम 22 साल। उम्र में छूट: एससी/एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट मिलेगी।
सीधे मेरिट से होगा चयन
यह मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं, 12वीं और आईटीआई में मिले अंकों से बनेगी। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को केवल दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
स्टाइपेंड और ट्रेनिंग
12वीं पास फ्रेशर्स और एक्स-आईटीआई उम्मीदवारों को 9 हजार 600 रुपए प्रति माह मिलेंगे। फ्रेशर वेल्डर और एमएलटी की ट्रेनिंग 1 साल 3 महीने की होगी। बाकी अन्य फ्रेशर्स की ट्रेनिंग 2 साल और एक्स-आईटीआई की ट्रेनिंग 1 साल की होगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल http://pb.icf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक फॉर्म में दर्ज करें।
- मांगे गए आवश्यक दस्तावेज और फोटो सही साइज में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार 100 रुपए फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका एक प्रिंट आउट संभाल कर रख लें।
NHM MP में नई भर्ती का ऐलान: 52 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 अगस्त लास्ट डेट
MP के युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, कई सरकारी विभागों में शुरू हुई भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा में दो सौ से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती का मौका, ऐसे करें अप्लाई
SBI Clerk Notification 2026: नौ हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, करें अप्लाई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari