CRPF Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन की आज लास्ट डेट

Anjali Dwivedi | Apr 10, 2026, 16:50 IST
CRPF Constable Recruitment
सीआरपीएफ ने कॉन्स्टेबल के नौ हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 10वीं पास युवा 20 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। यूपी और बिहार जैसे राज्यों में बंपर सीटें हैं। पूरी जानकारी के लिए अभी पढ़ें।

CRPF Constable Recruitment. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। विभाग ने कॉन्स्टेबल टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यहां कुल 9 हजार से अधिक खाली पदों को भरा जाएगा। दसवीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बहुत बड़ा मौका है।



आवेदन करने की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 मई 2026 रखी गई है। योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर भरें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन जरूर देखें।





CRPF Constable पदों की जानकारी (राज्यवार)

सिपाही के ये पद कैटेगिरी वाइज राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में उपलब्ध पदों के मुताबिक भरे जाएंगे। किस राज्य में कितने पद हैं, डिटेल्स नीचे देख लें।



राज्य / केंद्रशासित प्रदेशरिक्तियां (Vacancies)
उत्तर प्रदेश1215
पश्चिम बंगाल748
बिहार694
महाराष्ट्र680
तमिलनाडु673
कर्नाटक466
मध्य प्रदेश449
गुजरात449
राजस्थान430
आंध्र प्रदेश404
तेलंगाना353
केरल304
असम286
ओडिशा286
झारखंड255
पंजाब243
छत्तीसगढ़205
जम्मू और कश्मीर167
हरियाणा152
दिल्ली114
नागालैंड86
उत्तराखंड73
मेघालय52
मणिपुर47
त्रिपुरा46
हिमाचल प्रदेश42
अरुणाचल प्रदेश20
गोवा16
मिजोरम14
पुडुचेरी11
चंडीगढ़07
सिक्किम07
अंडमान और निकोबार01
दादर और नगर हवेली01
कुल रिक्तियां9096

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • ड्राइवर: 10वीं पास और भारी परिवहन (Heavy Transport) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
  • मैकेनिक मोटर वाहन: 10वीं पास के साथ मोटर वाहन मैकेनिक में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट और 1 साल का अनुभव।
  • अन्य ट्रेड: 10वीं पास और संबंधित ट्रेड (मोची, बढ़ई, दर्जी, कुक आदि) में निपुणता व अनुभव।
  • पायनियर विंग: 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में ITI रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।

2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

  • सिपाही चालक (Driver): 21 से 27 साल।
  • अन्य ट्रेड: 18 से 23 साल।
  • छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

3. शारीरिक मानक (Physical Standard)

  • हाइट (पुरुष): न्यूनतम 170 सेमी।
  • हाइट (महिला): न्यूनतम 157 सेमी।
    (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट देय है)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:



  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मापतौल (PST)
  • ट्रेड टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam)

आवेदन कैसे करें?

  • सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment टैब पर क्लिक करें और संबंधित विज्ञापन का चयन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड का विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज और फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 मई 2026

ये खबरें भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी: AIIMS Bhopal Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन



AIIMS Senior Resident Vacancy नोटिफिकेशन जारी, 142 पदों के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन



मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती: 23 हजार पदों पर होंगी नियुक्ति, जानें भर्ती के नए नियम



इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती: 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन आउट



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
  • CRPF
  • crpf constable recruitment
  • सिपाही
  • कॉन्स्टेबल