खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 119 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
कितने पदों पर होगी भर्ती
आयकर विभाग की इस भर्ती के तहत कुल 119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभिन्न पदों के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:
- टैक्स असिस्टेंट (Tax Assistant): 44 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (Stenographer Grade-II): 9 पद
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): 66 पद
ये सभी पद संभावित हैं और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या एक से अधिक पदों के लिए पात्र हो सकते हैं, हालांकि इसके लिए उचित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है।
- टैक्स असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Bachelor's Degree) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर 8,000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की डेटा-एंट्री स्पीड का स्किल टेस्ट पास करना होगा।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (12th Pass) या समकक्ष उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट भी पास करना होगा।
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (10th Pass) पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की बात करें तो टैक्स असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए आयु 18 से 27 साल तथा एमटीएस के लिए 18 से 25 साल तय की गई है। आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के मेधावी खिलाड़ियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
तारीखें और खेल योग्यता
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास 1 जनवरी 2020 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने या पदक प्राप्त करने का प्रमाण होना चाहिए। खेल प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप में ही जारी किए गए होने चाहिए, तभी उन्हें वैध माना जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले दिल्ली आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.incometaxdelhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Sports Recruitment' सेक्शन या लिंक पर क्लिक करें।
- 'Sports Quota Recruitment 2026' के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांचें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपने व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों से जुड़े विवरण सही-सही दर्ज करें।
- अपने आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित खेल प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करने के बाद इसे अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
- भविष्य के लिए अपने आवेदन फार्म का प्रिंटआउट या पावती सुरक्षित रख लें।
Income Tax Delhi Recruitment Website
Official Website - Sports Quota Recruitment 2026