DRDO ने निकाली अप्रेंटिस की भर्ती, कौन से उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई ?

Rahul Garhwal | Feb 22, 2024, 19:12 IST
DRDO Apprenticeship
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रक्षा वैज्ञानिक सूचना एवं प्रलेखन केंद्र (DESIDOC) में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली है। लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेटिक्स साइंस के 25 पद और कंप्यूटर साइंस के 5 पद तय किए गए हैं।

NEW DELHI. DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने DESIDOC (रक्षा वैज्ञानिक सूचना एवं प्रलेखन केंद्र) में अप्रेंटिसशिप की पोस्ट पर भर्ती निकाली है। लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेटिक्स साइंस के 25 पद और कंप्यूटर साइंस के 5 पद तय किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल mhrdnats.gov.in या nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।



क्वालिफिकेशन


12वीं पास उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा इन लाइब्रेरी साइंस/ग्रेजुएशन डिग्री के साथ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में डिप्लोमा/कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए।



एज लिमिट


कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। उम्र में SC/ST को 5 साल और OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी।



कितना मिलेगा स्टाइपेंड


ग्रेजुएट कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड के तौर पर हर महीने 9 हजार रुपए, 12वीं पास और कंप्यूटर इन डिप्लोमा साइंस वाले कैंडिडेट्स को 8 हजार रुपए दिए जाएंगे।



कैसे होगा चयन


  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू

ये खबर भी पढ़िए..



सेंट्रल रेलवे में 12वीं पास के लिए भर्ती, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी



इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली वैकेंसी



कैसे करें अप्लाई


  • drdo.gov.in पर जाइए।
  • होमपेज पर डीआरडीओ भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करिए।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके फॉर्म भरिए।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख लीजिए।
Tags:
  • DRDO
  • DRDO Recruitment
  • DRDO Apprenticeship
  • DRDO Apprenticeship Post