DRDO ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, जानिए कैसे होगा सिलेक्शन

Rahul Garhwal | Mar 08, 2024, 17:30 IST
DRDO Apprentice Recruitment
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO ) ने अप्रेंटिस के 108 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

DRDO Apprentice Recruitment


BENGALURU. DRDO ( रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ) ने इलेक्ट्रॉनिक्स और राडार विकास प्रतिष्ठान ( LRDE ), बेंगलुरु के लिए अप्रेंटिस के 108 पदों वैकेंसी ( DRDO Recruitment ) निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मार्च है।



वैकेंसी की जानकारी



  • टेक्नीशियन - 30 पोस्ट
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 28 पोस्ट
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस - 50 पोस्ट

क्वालिफिकेशन



संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग ( NCVT ) द्वारा जारी वैलिड सर्टिफिकेट के साथ ITI होना चाहिए।



एज लिमिट



  • कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है।
  • अधिकतम एज लिमिट सरकार के प्रावधानों के मुताबिक लागू होगी।

कैसे होगा सिलेक्शन ?



  • एकेडमिक मेरिट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

कितना मिलेगा स्टाइपेंड ?



  • टेक्नीशियन - 7 हजार रुपए
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 9 हजार रुपए
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस - 8 हजार रुपए

ये खबर भी पढ़िए..



इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 347 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भरें फॉर्म



कैसे करें अप्लाई ?



  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाइए।
  • Careers टैब पर क्लिक करें और Apprentice चुनें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करिए।
  • New User के रूप में रजिस्ट्रेशन करिए।
  • अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी दर्ज करिए।
  • रजिस्ट्रेशन होने पर आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करिए।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षिक योग्यता सहित अन्य जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करिए।
Tags:
  • government job
  • DRDO
  • Defense Research and Development Organization
  • New Government Job
  • DRDO Recruitment
  • DRDO Apprentice Recruitment
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भर्ती