EdCIL में बंपर वैकेंसी: 879 सरकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Manya Jain | May 31, 2026, 23:39 IST
edcil vacancy 2026 career counselor
एडसिल इंडिया लिमिटेड ने पीएम श्री योजना के तहत मल्टीडिसिप्लिनरी स्टाफ और पीएमयू कंसलटेंट के 879 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एडसिल (EdCIL) ने बड़े पैमाने पर नई भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती आंध्र प्रदेश के ऑटिज्म सेंटर्स में पीएम श्री योजना (PM SHRI Scheme) के तहत हो रही है। इसके जरिए स्पेशल एजुकेटर, थेरेपिस्ट और कंसलटेंट सहित कुल 879 खाली पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 4 जून 2026 है। इस सरकारी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।



पदों की जानकारी और सैलरी

  • ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट (Occupational Therapist) के 125 पद सैलरी 30 हजार
  • फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) के 125 पद सैलरी 30 हजार
  • साइकोलॉजिस्ट (Psychologist) के 125 पद सैलरी 30 हजार
  • स्पीच थेरेपिस्ट (Speech Therapist) के 125 पद सैलरी 30 हजार
  • क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट (Clinical Psychologist) के 125 पद सैलरी 30 हजार
  • स्पेशल एजुकेटर - सेकेंडरी लेवल (Special Educator) के 125 पद सैलरी 30 हजार
  • स्पेशल Educator - प्राइमरी लेवल के 125 पद सैलरी 25 हजार
  • पीएमयू कंसलटेंट (PMU Consultant) के 4 पद सैलरी 55 हजार -

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती (Recruitment) के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों (Latest Sarkari Naukri) के पास निम्नलिखित में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) होनी चाहिए:



1. अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता



M.Sc./M.A. इन साइकोलॉजी: अप्लाइड, काउंसलिंग, क्लिनिकल, चाइल्ड या एडोलसेंट साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री।



M.Sc./M.Phil. इन साइकियाट्रिक सोशल वर्क।



M.Sc. इन साइकियाट्रिक नर्सिंग।



MSW (Master of Social Work): मेडिकल और साइकियाट्रिक सोशल वर्क या काउंसलिंग में विशेषज्ञता के साथ।



B.A./B.Sc. (Honours) इन साइकोलॉजी: इसके साथ 2 साल का काउंसलिंग अनुभव अनिवार्य है।



2. अन्य योग्यताएं



भाषाई ज्ञान: अंग्रेजी में दक्षता (लिखना और बोलना) अनिवार्य है। तेलुगु भाषा का कार्यसाधक ज्ञान वांछनीय (Desirable) है।



फ्रेशर्स के लिए मौका: वे छात्र जो अपने अंतिम साल की परीक्षा दे चुके हैं और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं (केवल पीजी स्तर पर)।



आयु सीमा: 31 दिसंबर 2025 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

एडसिल काउंसलिंग भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार (govt jobs 2026) पर होगा:



शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की स्क्रीनिंग की जाएगी।



साक्षात्कार (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसकी सूचना ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।



डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन: इंटरव्यू के समय सभी मूल डाक्यूमेंटों (Original Documents) को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  • EdCIL की आधिकारिक वेबसाइट www.edcilindia.co.in/TCareers पर जाएं।
  • District Career and Mental Health Counsellors' भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Application Form) केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है, उसे ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, अनुभव प्रमाण पत्र) PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



new goverment jobs | सरकारी नौकरी



ये भी पढ़ें...



MP में बदले भर्ती के नियम: साल में 3 पात्रता परीक्षाएं, स्कोर कार्ड से मिलेगी नौकरी



आत्मानंद स्कूलों में भर्ती स्थगित, अब राज्य स्तर पर होगी परीक्षा



MP ECHS Bharti: महू, इंदौर और उज्जैन में निकली 12 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन



एमपी जॉब अलर्ट: महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती, 3 जून है लास्ट डेट





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • new goverment jobs
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026