एमपी जॉब अलर्ट: महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती, 3 जून है लास्ट डेट

Manya Jain | May 30, 2026, 18:38 IST
Share
mp mahila balvikas vibhag bharti
mp mahila balvikas vibhag bharti

मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग (MPWCDMIS) ने किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति में 15 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

एमपी सरकारी नौकरी. महिला एवं बाल विकास विभाग एमपी ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के लिए निकाली गई है। इसके तहत विभिन्न जिलों में कुल 15 खाली पदों को भरा जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 23 मई से शुरू होकर 3 जून 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

किस जिले में कितने पद?

इस भर्ती के तहत कुल 15 पदों को भरा जाना तय हुआ है। विभाग ने जिलों के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार जारी किया है:

  • किशोर न्याय बोर्ड (JJB): इसमें कुल 5 पद खाली हैं। अनूपपुर, मंदसौर में 1-1 सदस्य और भिंड में 1 महिला सदस्य की जरूरत है। श्योपुर जिले में 2 सदस्यों (1 महिला) की नियुक्ति होगी।
  • बाल कल्याण समिति (CWC): इसमें कुल 10 पद भरे जाएंगे। गुना और टीकमगढ़ में 1-1 अध्यक्ष का पद खाली है। धार में 1 महिला सदस्य का पद है। डिंडोरी, मुरैना, नीमच, उमरिया और शाजापुर में 1-1 सदस्य नियुक्त होंगे। सीहोर जिले में 2 सदस्यों की भर्ती की जाएगी।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. किशोर न्याय बोर्ड के लिए योग्यता

उम्मीदवार के पास बाल मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, मनोरोग विज्ञान या कानून (Law) में डिग्री होनी चाहिए। यदि डिग्री नहीं है, तो शिक्षा या स्वास्थ्य क्षेत्र में 7 वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है।

2. बाल कल्याण समिति के लिए योग्यता

आवेदक के पास समाजशास्त्र, शिक्षा, मानव स्वास्थ्य, मानव विकास या विशेष शिक्षा में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 7 साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा, फीस और जरूरी तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 23 मई 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 3 जून 2026
  • आयु सीमा (01/01/2026 तक): न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष।
  • आवेदन शुल्क: सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन बिल्कुल निशुल्क (No Fee) है।

चयन प्रक्रिया

आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद विभाग सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी।

चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन

इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाएगा। उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से ही अपना आवेदन जमा करना होगा। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर लें।

भरे हुए फॉर्म को आप खुद जाकर या डाक (Post) के जरिए भेज सकते हैं।

आवेदन भेजने का पता है—

निदेशक, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, विजयाराजे भवन, 28-A, अरेरा हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश – 462001। ध्यान रहे कि आपका फॉर्म 3 जून 2026 से पहले पहुंच जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन

Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी

12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती

Tags:
  • महिला एवं बाल विकास विभाग एमपी
  • सरकारी नौकरी
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • किशोर न्याय बोर्ड
  • एमपी सरकारी नौकरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर