GSSSB Vacancy 2026: राज्य सरकार के साथ काम करने का सीधा मौका, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Feb 25, 2026, 17:02 IST
gsssb physiotherapist vacancy 2026
GSSSB ने फिजियोथैरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 5 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में पदों की संख्या को 138 से बढ़ाकर अब 212 कर दिया गया है।

GSSSB ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत फिजियोथैरेपिस्ट (क्लास-3) के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती से कुल 212 पदों (Physiotherapist Posts) पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। गुजरात में सरकारी नौकरी (Latest Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे मेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।



इस भर्ती (govt jobs 2026) में पदों की संख्या को पहले के 138 से बढ़ाकर अब 212 कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आज हम आपको इस भर्ती के बारे में सभी जानकारी देंगे।



पदों की जानकारी

विभाग (Department)रिक्त पदों की संख्या
स्वास्थ्य आयुक्त (ग्रामीण) – सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाग138
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण – चिकित्सा सेवा प्रभाग56
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान प्रभाग18
कुल पद (Total Posts)212

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजियोथैरेपी में स्नातक (Bachelor Degree in Physiotherapy - BPT) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा



  • उम्मीदवारों को कंप्यूटर अनुप्रयोग (Computer Application) का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को गुजराती या हिंदी भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट' में पंजीकरण (Registration) होना आवश्यक है।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 35 साल
    आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख यानी 05 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 से 20 साल तक की छूट (Age Relaxation) प्रदान की जाएगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पहले 5 सालों के लिए एक निश्चित मासिक सैलरी (Fixed Pay) दिया जाएगा।



  • शुरुआती 5 साल: 49 हजार 600 प्रति माह।
  • 5 साल के बाद: संतोषजनक सेवा पूरी करने पर, उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार नियमित वेतनमान (Regular Pay Scale) 39 हजार 900-1 लाख 26 हजार 600 रुपए (लेवल-7) दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित परीक्षा शुल्क (Examination Fee) का भुगतान करना अनिवार्य है।



  • सामान्य श्रेणी (General): 500 रुपए
  • आरक्षित श्रेणी (SC/ST/SEBC/EWS/महिला/PwD): 400 रुपए

विशेष नोट: जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका शुल्क उसी माध्यम से वापस (Refund) कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था। परीक्षा में अनुपस्थित रहने वालों को कोई रिफंड नहीं मिलेगा।



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

GSSSB फिजियोथैरेपिस्ट भर्ती (Physiotherapist Recruitment) के लिए चयन एक लिखित परीक्षा (Written Examination) के माध्यम से होगा, जो CBRT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) या OMR पद्धति से ली जा सकती है।



परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है।



  1. भाग-A (60 अंक): इसमें लॉजिकल टेस्ट, डेटा इंटरप्रिटेशन और गणितीय परीक्षण के प्रश्न होंगे।
  2. भाग-B (150 अंक): इसमें भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, गुजराती और अंग्रेजी व्याकरण (30 अंक) और फिजियोथेरेपी विषय से संबंधित प्रश्न (120 अंक) होंगे।

कुल समय: 3 घंटे (180 मिनट)



नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे। उत्तीर्ण होने के लिए दोनों भागों में अलग-अलग न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है।



आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  2. 'Online Application' विकल्प पर क्लिक करें और GSSSB चुनें।
  3. विज्ञापन संख्या 328/202526 (Physiotherapist) के सामने 'Apply' पर क्लिक करें।
  4. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  5. फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  6. आवेदन की पुष्टि (Confirm) करें। ध्यान दें कि कन्फर्मेशन के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
  7. अंत में ऑनलाइन मोड से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

GSSSB bharti



Apply Online: Click here



Vacancy Count and Last Date Extended Notification PDF: Click here



Official Notification PDF: Click here



ये भी पढ़ें...



असम पंचायत विभाग में बंपर भर्ती, 1508 पदों पर ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका



महिला अग्निवीर भर्ती: सेना में जाने का मौका, ये है आवेदन से चयन तक की प्रक्रिया



MMRDA Jobs: इंजीनियर्स के लिए 235 पदों पर सरकारी नौकरी, जानिए सैलरी



CG Mandi Nirikshak Vacancy: छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड में 200 पदों पर भर्ती





Tags:
  • फिजियोथेरेपी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • GSSSB bharti
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026