/sootr/media/media_files/2026/02/25/mmrda-vacancy-2026-junior-engineer-jobs-2026-02-25-13-49-43.jpg)
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने नई भर्ती निकाली है। इसमें कुल 235 खाली पदों को भरा जाएगा। आप जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डिप्टी प्लानर के पदों पर भी भर्ती (govt jobs 2026) होनी है। मुंबई के विकास में योगदान देने का यह बड़ा मौका है। यह महाराष्ट्र सरकार के अधीन एक शानदार सरकारी नौकरी है। आवेदन की प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें।
पदों की जानकारी
| पद का नाम (Post Name) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
| असिस्टेंट इंजीनियर Class-1 (सिविल/रेलवे/सिग्नल) | 09 |
| जूनियर इंजीनियर / असिस्टेंट इंजीनियर Class-2 | 104 |
| डिप्टी प्लानर (Deputy Planner) | 21 |
| सर्वेयर (Surveyor) | 31 |
| डिप्टी अकाउंटेंट (Deputy Accountant) | 33 |
| अन्य पद (कानूनी अधिकारी, कंप्यूटर तकनीशियन आदि) | 37 |
| कुल योग | 235 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस MMRDA भर्ती 2026 (Latest Sarkari Naukri) के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
इंजीनियरिंग पद (Engineering Posts): सिविल, इलेक्ट्रिकल, या रेलवे इंजीनियरिंग में डिग्री (BE/B.Tech) या डिप्लोमा (Diploma)।
डिप्टी प्लानर (Deputy Planner): प्लानिंग (Planning) में डिग्री अनिवार्य है।
असिस्टेंट लीगल ऑफिसर (Assistant Legal Officer): कानून में ग्रेजुएट (LLB)।
डिप्टी अकाउंटेंट (Deputy Accountant): वाणिज्य ग्रेजुएट (B.Com) की डिग्री।
सर्वेयर और तकनीशियन: SSC के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या सर्वेयर कोर्स का सर्टिफिकेट।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 मार्च 2026 तक निम्नलिखित होनी चाहिए।
न्यूनतम आयु: 18 साल
अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग): 38 साल
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS): 43 साल तक की छूट।
दिव्यांग उम्मीदवार: 45 साल तक की छूट।
सैलरी
MMRDA में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार सैलरी दी जाती हैं।
असिस्टेंट इंजीनियर (Class-1): 56 हजार – 1 लाख 77 हजार 500
जूनियर इंजीनियर (Class-2): 38 हजार 600 – 1 लाख 32 हजार 300
डिप्टी अकाउंटेंट: 38 हजार 600 – 1 लाख 22 हजार 800
कंप्यूटर तकनीशियन: 19 हजार 900 – 63 हजार 200
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Online CBT): उम्मीदवारों की योग्यता परखने के लिए लिखित परीक्षा।
कौशल परीक्षण (Skill Test): स्टेनो और सर्वेयर जैसे पदों के लिए ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Online Payment) से किया जा सकता है:
सामान्य और ओबीसी वर्ग (General/OBC): 1 हजार
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): 100 रुपए
दिव्यांग (PwBD): कोई शुल्क नहीं (Nil)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले MMRDA की आधिकारिक वेबसाइट
https://mmrda.maharashtra.gov.in पर जाएं।होमपेज पर "Recruitment" या "Vacancy" सेक्शन पर क्लिक करें।
MMRDA Recruitment 2026 का चयन करें।
"New Registration" पर क्लिक करके अपना विवरण भरें।
अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, गोवा SSC लाया 722 पदों पर भर्ती शुरू
JPSC Lecturer Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 349 पदों पर भर्ती
सरकारी स्वास्थ्य विभाग में करना है काम, तो JKSSB Vacancy में करें आवेदन
एमपी सरकारी नौकरी: लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में 770 पदों पर आवेदन शुरू
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us