सरकारी स्वास्थ्य विभाग में करना है काम, तो JKSSB Vacancy में करें आवेदन

Manya Jain | Feb 22, 2026, 17:32 IST
Share
jkssb health department 239 vacancy 2026
jkssb health department 239 vacancy 2026

JKSSB ने नई भर्ती के लिए 239 पदों की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स, तकनीशियन, अटेंडेंट और विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी।

Sarkari Naukri:जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जेकेएसएसबी (JKSSB) ने साल 2026 की पहली बड़ी भर्ती का नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में करियर बनाने का यह सुनहरा मौका है।

इस भर्ती (govt jobs 2026) के जरिए यूटी कैडर के कुल 239 पद भरे जाएंगे। चिकित्सा क्षेत्र में सेवा करने और सरकारी पद पाने का यह अच्छा मंच है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

  • नर्सिंग एड (Nursing Aid GIII): 59 पद
  • अटेंडेंट जनरल कैडर (AGC GII): 25 पद
  • स्टाफ नर्स (Staff Nurse GII): 20 पद
  • तकनीशियन (Technician G II - Lab Group): 32 पद
  • असिस्टेंट कुक (Assistant Cook G-II): 16 पद
  • तकनीशियन (Radiation/Theatre Group): 32 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा

  • स्टाफ नर्स: B.Sc नर्सिंग या पोस्ट-बेसिक B.Sc नर्सिंग।
  • जूनियर फार्मासिस्ट: मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Pharmacy।
  • नर्सिंग एड: 10+2 (विज्ञान विषय - भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ)।
  • अटेंडेंट जनरल कैडर: न्यूनतम मैट्रिक (10वीं) और अधिकतम 10+2।
  • तकनीशियन (विभिन्न ग्रुप): संबंधित क्षेत्र में B.Sc डिग्री (जैसे लैब, रेडिएशन या थिएटर टेक्नोलॉजी)।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है:
  • SC/ST/RBA/EWS: 43 साल
  • PwBD (दिव्यांग): 42 साल
  • Ex-Servicemen: 48 साल
विशेष नोट: इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जो जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के मूल निवासी (Domicile) हैं। बाहरी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (Net Banking, UPI, Card) से किया जा सकता है:
  • सामान्य श्रेणी (OM): 600 रुपए
  • आरक्षित श्रेणियां (SC/ST/EWS/RBA): 500 रुपए
  • दिव्यांग (PwBD): कोई शुल्क नहीं (Exempted)

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा (Written Exam): यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQs) की होगी और केवल अंग्रेजी भाषा में होगी। ध्यान रखें कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  2. "Online Application" लिंक पर क्लिक करें और खुद को पंजीकृत (Register) करें।
  3. आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
  4. निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
Online Apply LinkClick Here ( Link Active on 24/02/2026 )
Download Official NotificationClick Here
Home Page Click Here
Official WebsiteClick Here
ये भी पढ़ें...

GSSSB Vacancy: 336 वर्क असिस्टेंट पदों पर जीएसएसएसबी भर्ती, आवेदन करें

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर भर्ती, 260 पदों के लिए आवेदन शुरू

MP ऑनलाइन भर्ती पोर्टल से मिलेगी जॉब, जानें क्वालिफिकेशन और अप्लाई प्रोसेस

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • स्टाफ नर्स
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई