JPSC Lecturer Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 349 पदों पर भर्ती

Manya Jain | Feb 22, 2026, 18:19 IST
Share
punjab school education lecturer bharti
punjab school education lecturer bharti

झारखंड के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के 349 पदों पर भर्ती निकली है। JPSC ने इसके लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन 12 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

झारखंड के युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा अवसर है। जेपीएससी ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर की भर्ती (Latest Sarkari Naukri) निकाली है। राजकीय और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में वैकेंसी (govt jobs 2026) भरी जाएंगी। इस भर्ती के जरिए कुल 349 पदों पर चयन होगा।

ये सरकारी नौकरीतकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों विषयों के लिए पद खाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेगी है। शिक्षण क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर देखें।

पदों की जानकारी

विषय का नाम (Discipline Name)कुल पद (Total Vacancies)
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग66
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग45
मैकेनिकल इंजीनियरिंग43
सिविल इंजीनियरिंग40
गणित (Mathematics)30
रसायन विज्ञान (Chemistry)21
अंग्रेजी और भौतिकी32
अन्य (माइनिंग, ऑटोमोबाइल आदि)72

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  1. इंजीनियरिंग/तकनीकी विषयों के लिए: संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी (First Class) के साथ B.E/B.Tech/B.S. या मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
  2. विज्ञान और मानविकी (Science & Humanities) के लिए: संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री और साथ ही UGC/CSIR द्वारा आयोजित NET या SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  3. विशेष अनुभव: अनुभव (Experience) रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे (प्रति साल 02 अंक)।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: कोई न्यूनतम सीमा निर्धारित नहीं है।
  • अधिकतम आयु: आवेदन के समय उम्मीदवार की आयु 65 साल से कम होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

सैलरी

  • स्तर 9A (Level 9A): शुरुआती सैलरी 56 हजार 100 रुपए
  • स्तर 10 (Level 10): शुरुआती सैलरी 57 हजार 700 रुपए
    इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा देय अन्य भत्ते भी लागू होंगे।

चयन प्रक्रिया

  1. अकादमिक रिकॉर्ड (Academic Record): उम्मीदवार के शैक्षणिक प्रदर्शन (जैसे 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट के अंक) के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
  2. साक्षात्कार (Interview): चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट सूची के आधार पर वैकेंसी से 5 गुना उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए और 3 गुना को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  3. अनुभव: संविदा या आवश्यकता आधारित शिक्षकों को अनुभव के आधार पर अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित शुल्क देय होगा:

  • अनारक्षित/EWS/OBC (Schedule I & II): 600 रुपए
  • झारखंड के SC/ST उम्मीदवार: 150 रुपए
  • दिव्यांग उम्मीदवार: शुल्क से मुक्त।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Online Application" टैब पर क्लिक करें।
  3. OTR (One Time Registration) सिस्टम के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा करें।
  4. लॉग-इन करने के बाद लेक्चरर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  6. महत्वपूर्ण: ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी और सभी डॉक्यूमेंट की कॉपी 25 मार्च 2026 तक JPSC कार्यालय (रांची) में रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजनी होंगी।
ये खबरें भी पढ़ें....

पंजाब चयन बोर्ड भर्ती: एक्साइज इंस्पेक्टर के पदें के लिए आवेदन शुरू

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर भर्ती, 260 पदों के लिए आवेदन शुरू

MP ऑनलाइन भर्ती पोर्टल से मिलेगी जॉब, जानें क्वालिफिकेशन और अप्लाई प्रोसेस

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच