महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी: हेल्थ वर्कर के 155 पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

Manya Jain | Jun 12, 2026, 15:15 IST
gujrat government female health worker vacancy
गुजरात में फीमेल हेल्थ वर्कर (क्लास-3) के 155 पदों पर भर्ती निकली है। केवल महिलाएं 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। चयन बिना इंटरव्यू सीधे लिखित परीक्षा से होगा।

GSSSB Bharti: गुजरात सरकार ने फीमेल हेल्थ वर्कर (क्लास-3) के 155 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती पूरी तरह से केवल महिला उम्मीदवारों के लिए ही आयोजित किया गया है।



ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होकर 29 जून 2026 तक चलेगी। चयन के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा, सीधे लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी मिलेगी। शुरुआती 5 वर्षों के लिए 26 हजार प्रति माह का निश्चित वेतन दिया जाएगा।



किन पदों पर होगी भर्ती?

इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 155 पदों को भरा जाना है। शासन के नियमों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन इस प्रकार है:



  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग यानी SEBC के लिए सबसे ज्यादा 80 सीटें आरक्षित हैं।
  • अनुसूचित जनजाति यानी ST वर्ग के हिस्से में 43 सीटें आई हैं।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए 15 पद तय हैं।
  • सामान्य वर्ग (General) के लिए 17 सीटें रखी गई हैं।
  • इस बार एससी (SC) वर्ग के लिए कोई पद खाली नहीं है।

क्या क्वालिफिकेशन होनी जरूरी?

इस पद के लिए शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के कुछ कड़े नियम बनाए गए हैं। आवेदक महिला को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।



इसके साथ ही सरकार से मान्यता प्राप्त फीमेल हेल्थ वर्कर बेसिक ट्रेनिंग कोर्स पूरा होना जरूरी है। या फिर सहायक नर्स दाई यानी ANM का कोर्स होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का गुजरात नर्सिंग काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। इसके अलावा गुजराती या हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।



सैलरी पैकेज

गुजरात सरकार के नियमों के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में फिक्स पे पर रखा जाएगा। पहले 5 सालों के लिए आपको 26 हजार रुपए प्रति माह का निश्चित वेतन दिया जाएगा।



जब आप सफलतापूर्वक अपने 5 साल की सेवा पूरी कर लेंगी। उसके बाद आपको 7वें वेतन आयोग के तहत नियमित पे स्केल में शामिल किया जाएगा। पे लेवल-2 के अनुसार 19 हजार 900 रुपए से लेकर 63 हजार 200 रुपए तक हो जाएगा। साथ ही अन्य सरकारी वेतन भत्तेभी मिलने लगेंगे।



चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से एक चरण की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) प्रारूप में होगी।



पूरा प्रश्न पत्र कुल 210 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया है:



  • भाग-A (90 अंक): इसमें रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन, गणित, भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स और भाषा ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • भाग-B (120 अंक): इसमें आपके मुख्य विषय यानी नर्सिंग और कम्युनिटी हेल्थ से जुड़े तकनीकी प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पास करने के लिए दोनों भागों में अलग-अलग 40% न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है।

कैसे करें आवेदन?

फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 500 की परीक्षा फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग (EWS, SEBC, ST) और दिव्यांगों के लिए फीस 400 तय की गई है।



खास बात यह है कि जो महिलाएं परीक्षा में शामिल होंगी, उनकी फीस वापस (Refund) कर दी जाएगी। परीक्षा में अनुपस्थित रहने वालों को कोई रिफंड नहीं मिलेगा।



  • सबसे पहले ओजास पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन में जाकर GSSSB विभाग के अंतर्गत विज्ञापन नंबर 416/202627 को चुनें।
  • फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां बिल्कुल सही-सही दर्ज करें।
  • अपनी सफेद बैकग्राउंड वाली फोटो और सिग्नेचर को तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को कंफर्म करें और मिले हुए कंफर्मेशन नंबर को अपने पास सुरक्षित नोट कर लें।
  • अंत में ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें और रसीद का प्रिंट आउट निकाल लें।
Official Notification PDFgsssb.gujarat.gov.in
Apply Onlineojas.gujarat.gov.in
GSSSB Official Websitegsssb.gujarat.gov.in

ये भी पढ़ें...



बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी: कोल इंडिया भर्ती में 660 पदों पर मौका, करें आवेदन



बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 हजार पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन



MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती



MPPSC Assistant Professor Bharti: एक हजार से ज्यादा पदों के लिए 12 जून से आवेदन



Tags:
  • Job alert
  • सरकारी नौकरी
  • गुजरात सरकार
  • वेतन भत्ते
  • GSSSB bharti