बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी: कोल इंडिया भर्ती में 660 पदों पर मौका, अंतिम मौका
Manya Jain | Jun 11, 2026, 14:59 IST
coal india recruitment 2026
कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। बीई, बीटेक और एमसीए पास योग्य उम्मीदवार अब 21 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 660 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 21 जून 2026 की गई है।
इस सरकारी भर्ती में अंतिम चयन के लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा से होगा।
इंजीनियरिंग, आईटी, जियोलॉजी और सीएस डिग्री धारक युवा इसके लिए पात्र हैं।
कोल इंडिया ने कुल 9 अलग-अलग विषयों या ट्रेड में यह नियुक्तियां निकाली हैं। इसमें फ्रेश और बैकलाग दोनों तरह के पद शामिल किए गए हैं।
इस राष्ट्रीय भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए कुछ कड़े नियम तय किए गए हैं:
आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 60% अंकों के साथ फुल-टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग डिग्री (BE/B.Tech) होनी चाहिए। सिस्टम ब्रांच के लिए बीई, बीटेक या एमसीए (MCA) पास छात्र पात्र होंगे। जियोलॉजी के लिए एमएससी या एमटेक की डिग्री होना अनिवार्य है।
नंबरों के मामले में 59.99% को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। राउंडिंग ऑफ का नियम यहाँ लागू नहीं होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग को न्यूनतम अंकों में 5% की विशेष छूट मिलेगी। उनके लिए 55% अंक होना जरूरी है। फाइनल ईयर के छात्र भी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं।
कोल इंडिया की इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका चयन का तरीका है। उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए किसी भी इंटरव्यू के दौर से नहीं गुजरना होगा।
पूरी भर्ती केवल एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के आधार पर होगी। यह परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी जिसमें दो पेपर शामिल किए गए हैं:
मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर सैलरी बहुत ही शानदार और आकर्षक मिलने वाला है। ट्रेनिंग अवधि के दौरान उम्मीदवारों को 60,000 रुपये प्रति माह का शुरुआती मूल सैलरी मिलेगा।
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें ऑफिसर के रूप में पक्का कर दिया जाएगा। तब उनका पे स्केल 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये के बीच होगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) भी मिलेगा।
सफल उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय 3 लाख रुपये का सर्विस एग्रीमेंट बॉन्ड भरना होगा। इसके तहत कंपनी में न्यूनतम 60 महीने यानी 5 साल तक सेवा देना अनिवार्य है।
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती
UPSC CDS II Recruitment 2026: मिलिट्री ऑफिसर के 451 पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर बंपर भर्ती
SSC का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
इस सरकारी भर्ती में अंतिम चयन के लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा से होगा।
इंजीनियरिंग, आईटी, जियोलॉजी और सीएस डिग्री धारक युवा इसके लिए पात्र हैं।
ट्रेड के अनुसार खाली सीटों की जानकारी
- इलेक्ट्रिकल ट्रेड में सबसे ज्यादा 221 पद खाली हैं।
- सिविल इंजीनियरिंग के लिए 178 पद
- मैकेनिकल के लिए 145 पद
- सिस्टम (IT/CS) के लिए 43 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 38 पद
- जियोलॉजी के लिए 15 पद
- इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के लिए 11 पद
- राजभाषा हिंदी के लिए 5 पद
- कंपनी सेक्रेटरी के लिए 4 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
नंबरों के मामले में 59.99% को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। राउंडिंग ऑफ का नियम यहाँ लागू नहीं होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग को न्यूनतम अंकों में 5% की विशेष छूट मिलेगी। उनके लिए 55% अंक होना जरूरी है। फाइनल ईयर के छात्र भी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं।
2. आयु सीमा (Age Limit - As on 30/04/2026)
- सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय है।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 3 साल की छूट मिलेगी।
- एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की राहत दी जाएगी।
- कोल इंडिया के स्थायी कर्मचारियों के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है।
जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 12 मई 2026 आवेदन करने की नई अंतिम तिथि: 21 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक) आवेदन शुल्क (Application Fee): सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹1,180/- (₹1000 + ₹180 जीएसटी) एससी, एसटी, दिव्यांग और कोल इंडिया कर्मचारी: निशुल्क (NIL)
चयन प्रक्रिया
पूरी भर्ती केवल एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के आधार पर होगी। यह परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी जिसमें दो पेपर शामिल किए गए हैं:
- पेपर-1 (100 अंक): इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- Paper-2 (100 अंक): यह पूरी तरह आपके मुख्य विषय या प्रोफेशनल नॉलेज पर आधारित होगा।
- विशेष नियम: परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग (No Negative Marking) नहीं होगी।
सैलरी पैकेज और सर्विस एग्रीमेंट
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें ऑफिसर के रूप में पक्का कर दिया जाएगा। तब उनका पे स्केल 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये के बीच होगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) भी मिलेगा।
सफल उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय 3 लाख रुपये का सर्विस एग्रीमेंट बॉन्ड भरना होगा। इसके तहत कंपनी में न्यूनतम 60 महीने यानी 5 साल तक सेवा देना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर "Career with CIL" के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब "Jobs at Coal India" सेक्शन में जाकर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और पसंदीदा तीन परीक्षा केंद्रों को चुनें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, ब्लैक इंक से किए गए सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और पुष्टिकरण पेज का प्रिंट आउट निकाल लें।
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती
UPSC CDS II Recruitment 2026: मिलिट्री ऑफिसर के 451 पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर बंपर भर्ती
SSC का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA