HVF Apprentice Vacancy में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Mar 19, 2026, 20:12 IST
hvf-heavy-vehicle-factory-apprentice-recruitment-2026
Heavy Vehicle Factory Recruitment 2026: HVF में इंजीनियर, डिप्लोमा और नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 450 पदों पर भर्ती निकली है। 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करें।

वी व्हीकल फैक्ट्री ने नई भर्ती निकाली है। यहां अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कुल 450 पद भरे जाएंगे। इसमें इंजीनियर और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए अच्छे मौके हैं। नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स भी इस ट्रेनिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने 2022 से 2025 के बीच पढ़ाई की है। तो आप इस बेहतरीन सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) के मौके का फायदे उठाएं। यह ट्रेनिंग आपके करियर को नई दिशा और मजबूती देगी। इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) में उम्मीदवार 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी) - 150 पद

इसमें मैकेनिकल (30), सिविल (15), कंप्यूटर साइंस (20), ऑटोमोबाइल (15) और अन्य संबद्ध शाखाओं (50) के लिए सीटें आरक्षित हैं।



2. तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस - 50 पद

डिप्लोमा धारकों के लिए मैकेनिकल (25), इलेक्ट्रिकल (7) और सिविल (5) सहित विभिन्न ट्रेडों में अवसर हैं।



3. नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 250 पद

यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में बी.कॉम (100), बीसीए (75) और अन्य डिग्री जैसे बीए/बीएससी (75) के लिए सीटें निकाली गई हैं।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शैक्षिक योग्यता: संबंधित विषय में फुल-टाइम डिग्री या डिप्लोमा (UGC/AICTE मान्यता प्राप्त)। पत्राचार या दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) से डिग्री प्राप्त उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
  • पासिंग वर्ष: केवल 2022, 2023, 2024 और 2025 में पास होने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • डोमिसाइल (Domicile): उम्मीदवार दक्षिण भारतीय राज्यों (TN, KL, KA, AP, TS, PY) का मूल निवासी होना चाहिए।
  • अनुभव: जिन उम्मीदवारों ने पहले अप्रेंटिसशिप (Apprentices Post) की है या जिनके पास एक वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव है, वे पात्र नहीं हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों द्वारा उनके क्वालीफाइंग एग्जाम (डिग्री/डिप्लोमा) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  2. सूचना: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन (DV): चयनित उम्मीदवारों को मई 2026 (संभावित) में HVF आवडी, चेन्नई में मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

स्टाइपेंड और लाभ (Stipend and Benefits)

  • ग्रेजुएट और नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट: 18 हजार रुपए प्रति माह।
  • डिप्लोमा (तकनीशियन) अप्रेंटिस: 16 हजार 200 रुपए प्रति माह।

आवेदन कैसे करें?

  • पंजीकरण: सबसे पहले nats.education.gov.in पर जाएं और 'Student Register' पर क्लिक करके अपना 12 अंकों का नामांकन नंबर प्राप्त करें।
  • लॉगिन: नामांकन के बाद ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • सर्च वैकेंसी: 'Apply against advertised vacancies' पर क्लिक करें और "HEAVY VEHICLES FACTORY" सर्च करें।
  • आवेदन: अपनी मार्कशीट/प्रमाणपत्र अपलोड करें और 'Apply' बटन पर क्लिक करें। सुनिश्चित करें कि आपने अपना प्रतिशत सही भरा है।

ये भी पढ़ें...



NPCIL Recruitment 2026: ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के लिए 337 पदों पर भर्ती



MP Sarkari Naukri: एमपी में रेलवे की बंपर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन



एसआई भर्ती परीक्षा 2025: परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम



MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तरीख बढ़ी, जानें नई डेट



Tags:
  • sarkari naukri
  • Apprentices Post
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026