MP Sarkari Naukri: एमपी में रेलवे की बंपर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन

Manya Jain | Mar 18, 2026, 20:09 IST
Share
secl-apprentice-vacancy-2026-graduate-technician-apply
secl-apprentice-vacancy-2026-graduate-technician-apply

SECL ने एमपी की खदानों में 1600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आपने इंजीनियरिंग या ग्रेजुएशन किया है तो 31 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करें।

एसईसीएल (SECL) ने अप्रेंटिस के लिए नई भर्ती निकाली है। यहां कुल 1600 खाली पदों को भरा जाएगा। इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है। आपको कोयला खदानों में काम का अनुभव मिलेगा। यह ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होगी। इसमें ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड खदानों में काम सिखाएंगे। आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 है।

पदों की जानकारी

कुल 1600 सीटों को विभिन्न इंजीनियरिंग और सामान्य स्नातक विषयों में विभाजित किया गया है। इसमें माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए सबसे अधिक अवसर हैं।

  • माइनिंग इंजीनियरिंग: 200
  • सिविल इंजीनियरिंग: 20
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 30
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 30
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA): 100
  • प्रशासन (BBA): 25
  • कॉमर्स (B.Com): 50

तकनीशियन अप्रेंटिस (Technician Apprentices - Diploma)

  • माइनिंग इंजीनियरिंग: 900
  • माइन सर्वेइंग: 40
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 50
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 50

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

SECL अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Latest Sarkari Naukri) के लिए उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी पूरा करना होगा।

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित विषय में 4-सालीय बी.ई./बी.टेक या नियमित स्नातक डिग्री (BBA/BCA/B.Com/B.Sc)।
  • तकनीशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3-सालीय पूर्णकालिक डिप्लोमा (Full-time Regular Diploma)।
  • NATS पंजीकरण: उम्मीदवारों का NATS 2.0 पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 31.03.2026 तक 18 साल पूर्ण होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु: नोटिफिकेशन में कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • नोट: किसी भी श्रेणी के लिए आयु में कोई विशेष छूट (Age Relaxation) देय नहीं है।

सैलरी

प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक सैलरी (govt jobs 2026) दिया जाएगा। यह राशि दो भागों में दी जाती है: 50% SECL द्वारा और 50% सरकार द्वारा DBT के माध्यम से।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 12 हजार 300 हर महीने
  • तकनीशियन अप्रेंटिस: 10 हजार 900 हर महीने

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. वरीयता सूची (Seniority List): चयन "पासिंग डेट" (Date of Passing) के आधार पर होता है। जिसने पहले डिग्री/डिप्लोमा पूरा किया, उसे उच्च रैंक मिलेगी।
  2. स्तर-1 और स्तर-2: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के निवासियों को प्राथमिकता (Level-1) दी जाएगी। अन्य राज्यों के उम्मीदवार स्तर-2 सूची में शामिल होंगे।
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) के लिए बुलाया जाएगा।
डॉक्यूमेंट NATS 2.0 पोर्टल पंजीकरण दस्तावेज (Registration Document) हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट डिग्री या डिप्लोमा के सभी सेमेस्टर के प्रमाण पत्र आधार कार्ड (Aadhaar Card) और बैंक जानकारी (Bank Details) नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

आवेदन कैसे करें?

  • NATS पंजीकरण: सबसे पहले nats.education.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • SECL पोर्टल: SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Apprentice' सेक्शन में ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • जानकारी भरें: अपना NATS रजिस्टर्ड ईमेल उपयोग करके लॉग इन करें और व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • डॉक्यूमेंटअपलोड करें: निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और मार्कशीट अपलोड करें।
  • सबमिट करें: सभी जानकारीों को सत्यापित करें और 31 मार्च 2026 की रात 12 बजे से पहले फॉर्म सबमिट करे।
ये भी पढ़ें...

BOB Capital Vacancy: बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पदों पर सीधी भर्ती

HKRN Vacaoncy 2026 में कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने का तरीका

हफ्ते की टॉप जॉब्स: पुलिस, बैंक और ऑयल सेक्टर में नौकरियों की बहार, करें आवेदन

HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती

Tags:
  • SECL
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि