IBPS PO Recruitment 2026: आईबीपीएस पीओ भर्ती में बढ़े पद, अब 7565 भर्तियां
आईबीपीएस ने पीओ भर्ती 2026 में कुल पदों की संख्या बढ़ा दी है। पहले जहां 7365 पद थे, अब कुल 7565 पदों पर भर्ती होगी। यूको बैंक ने अपनी तरफ से 200 नए पदों को इसमें जोड़ा है।
सबसे ज्यादा 1900 वैकेंसी बैंक ऑफ बड़ौदा में तय की गई हैं। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या में इजाफा हुआ है।
किस सरकारी बैंक में कितने पद
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हिस्सा ले रहे हैं। आइए देखते हैं किस बैंक में कितने पद भरे जाएंगे:
- बैंक ऑफ बड़ौदा: 1,900 पद
- केनरा बैंक: 1,500 पद
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 1,100 पद
- इंडियन बैंक: 650 पद
- इंडियन ओवरसीज बैंक: 550 पद
- पंजाब नेशनल बैंक: 504 पद
- बैंक ऑफ इंडिया: 500 पद
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 500 पद
- यूको बैंक: 200 पद
- पंजाब एंड सिंध बैंक: 161 पद
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: रिक्तियां अभी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं
सबसे ज्यादा 1900 नियुक्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से की जाएंगी। इसके बाद केनरा बैंक में 1500 पदों पर सीधी भर्ती होगी।
किस वर्ग को कितनी सीटें?
संशोधित सूची के बाद हर आरक्षित और अनारक्षित वर्ग की सीटों में इजाफा हुआ है।
- अनारक्षित वर्ग: पहले 2936 पद थे, अब 3017 हो गए हैं (81 पद बढ़े)।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): पहले 2015 पद थे, अब 2069 हो गए हैं (54 पद बढ़े)।
- अनुसूचित जाति (SC): पहले 1131 पद थे, अब 1161 हो गए हैं (30 पद बढ़े)।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): पहले 721 पद थे, अब 741 हो गए हैं (20 पद बढ़े)।
- अनुसूचित जनजाति (ST): पहले 562 पद थे, अब 577 हो गए हैं (15 पद बढ़े)।
इस प्रकार कुल 200 नए पद सभी श्रेणियों में नियमों के अनुसार बांटे गए हैं।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
आईबीपीएस पीओ भर्ती में चयन तीन प्रमुख चरणों के आधार पर पूरा होता है।
- पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होता है, जो कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में होगी। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
- मुख्य परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- तैयारी कर रहे छात्र गणित, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें। समय प्रबंधन सही रखकर आप इस परीक्षा में आसानी से सफलता पा सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
- ‘Recruitment of Clerk 2024’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
- इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।
ये खबरें भी पढ़ें...
उज्जैन में सरकारी नौकरी, 10वीं पास युवा 31 अगस्त तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का मौका : राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर होगी भर्ती
India Post GDS Recruitment: 10वीं पास के लिए बिना एग्जाम सरकारी नौकरी का मौका
शिक्षक TET में फेल तो नौकरी जाएगी! दूसरा मौका मिलेगा या नहीं, जानें ऐसे सवालों के जवाब