India Post GDS Recruitment: 10वीं पास के लिए बिना एग्जाम सरकारी नौकरी का मौका

Kaushiki | Aug 29, 2026, 12:49 IST
Share
India Post GDS Recruitment
India Post GDS Recruitment

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लगभग 25,000 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार बिना किसी परीक्षा के इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से 10वीं कक्षा के मेरिट अंकों पर आधारित होगी।

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का बहुत शानदार मौका आया है। भारतीय डाक विभाग ने जुलाई सत्र के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर में लगभग 24 से 25 हजार पदों को भरा जाएगा।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस नौकरी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। यदि आप 10वीं पास हैं और अपने ही राज्य में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

आवेदन करने वाले युवाओं को लोकल लैंग्वेज का अच्छा नॉलेज होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा उन्हें कंप्यूटर चलाने और साइकिल चलाने की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। आइए यहां जानें सारी डिटेल...

पोस्ट्स के डिटेल्स

डाक विभाग ने देश के अलग-अलग राज्यों के लिए पदों का पूरा डिटेल दिया है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

क्रम संख्याराज्य/सर्किलस्थानीय भाषाकुल पदों की संख्या
1आंध्र प्रदेशतेलुगु917
2असमअसमिया (322), बंगाली (77), बोडो (15)414
3बिहारहिंदी1,098
4छत्तीसगढ़हिंदी762
5दिल्लीहिंदी16
6गुजरातगुजराती499
7हरियाणाहिंदी87
8हिमाचल प्रदेशहिंदी335
9जम्मू और कश्मीरहिंदी / उर्दू340
10झारखंडहिंदी1,379
11कर्नाटककन्नड़1,116
12केरलमलयालम1,373
13मध्य प्रदेशहिंदी1,450
14महाराष्ट्रमराठी (2,297), कोंकणी/मराठी (134)2,431
15उत्तर पूर्वी राज्यअंग्रेजी/हिंदी (1,354), खासी (369), मणिपुरी (306), गारो (296), बंगाली/काकबरक (179), मिज़ो (110)2,614
16ओडिशाउड़िया1,353
17पंजाबपंजाबी (119), अंग्रेजी/हिंदी (3)122
18राजस्थानहिंदी1,009
19तमिलनाडुतमिल2,118
20तेलंगानातेलुगु419
21उत्तराखंडहिंदी452
22उत्तर प्रदेशहिंदी1,691
23पश्चिम बंगालबंगाली (1,619), भूतिया/लेप्चा/नेपाली आदि (86), अंग्रेजी/हिंदी (38), बंगाली/नेपाली (12), नेपाली (7)1,762

एप्लीकेबल रिलैक्सेशन

  • एप्लिकेंट की मिनिमम एज 18 साल और मैक्सिमम एज 40 साल होनी चाहिए।
  • कैलकुलेशन एज इस भर्ती के नियमों के मुताबिक की जाएगी।
  • रिजर्व्ड केटेगरी के उम्मीदवारों को अप्पर एज लिमिट में खास छूट दी जाएगी।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिलेगी।
  • ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।
  • सभी आवेदकों को एज प्रूफ के रूप में 10वीं का सर्टिफिकेट देना होगा।

रजिस्ट्रेशन के नियम

  • इंडिया पोस्ट ऑफिस मेंसामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुषों के लिए आवेदन फीस 100 रुपए रखी गई है।
  • एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं है।
  • आवेदन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का होना जरूरी है।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बिना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।
  • एक उम्मीदवार केवल एक ही बार अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
  • सभी जानकारी अपनी 10वीं की मार्कशीट के मुताबिक ही सही-सही भरें।

रिक्रूटमेंट के डेट्स

  • भारतीय डाक विभाग में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होकर 19 सितंबर तक चलेगी।
  • उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म 02 सितंबर 2026 से 21 सितंबर तक भर सकते हैं।
  • फॉर्म में किसी तरह का सुधार 23 सितंबर से 24 सितंबर के बीच कर सकेंगे।
  • एप्लीकेशन फी जमा करने की अंतिम तिथि भी 21 सितंबर 2026 तय की गई है।
  • सभी इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
  • समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • आवेदक का 10वीं पास होना बेहद आवश्यक है।
  • 10वीं में मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट पढ़ा होना जरूरी किया गया है।
  • उम्मीदवार को अपने संबंधित राज्य की लोकल लैंग्वेज का ज्ञान होना चाहिए।
  • इसके साथ ही बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है।
  • आवेदक को साइकिल चलाना भी अच्छी तरह से आना चाहिए।
  • इन सभी क्वॉलिफिकेशन्स को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।

पे-स्केल की जानकारी

  • ग्रामीण डाक सेवक के अलग-अलग पदों पर अलग पे-स्केल दिया जाएगा।
  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) के लिए 12 हजार से 29 हजार 380 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
  • असिस्टेंट बीपीएम (ABPM) और डाक सेवक के लिए 10 हजार से 24 हजार 470 रुपए मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट

  • इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
  • उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के नंबरों के बेस पर मेरिट बनाई जाएगी।
  • हाइली एडुकेटेड वालों को इसमें कोई अलग से प्राथमिकता नहीं मिलेगी।
  • शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होगा।
  • संबंधित डिविजनल हेड के पास जाकर डॉक्यूमेंट चेकिंग की प्रक्रिया पूरी होगी।
  • सफल वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दे दी जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें....

अब US में पढ़ाई के बाद जॉब करना होगा महंगा, भारतीय छात्रों पर पड़ेगा इसका असर

MP में जेन-जी के लिए बंपर जॉब्स: सरकार लाएगी 1 लाख नौकरियां, पेपर लीक पर लगेगी रोक

BHEL में 305 पदों पर भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से मिलेगी जॉब

Azim Premji Scholarship 2026 में अप्लाई करने के लिए कल है लास्ट डेट, करें अप्लाई

Tags:
  • भारतीय डाक विभाग
  • इंडिया पोस्ट ऑफिस
  • Jobs
  • जॉब
  • इंडिया पोस्ट
  • India Post GDS Recruitment
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी

By Amresh Kushwaha

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल

By Amresh Kushwaha

लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल
Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं।

By VINAY VERMA

अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं।
CG Top News : सौरभ के बाद रवि उप्पल गिरफ्तार, अमित जोगी की पुलिस को तलाश; युवती की मौत से मचा बवाल, चुनावी खर्च के आंकड़े चौंकाएंगे

By Umeshwari Baghel

CG Top News : सौरभ के बाद रवि उप्पल गिरफ्तार, अमित जोगी की पुलिस को तलाश; युवती की मौत से मचा बवाल, चुनावी खर्च के आंकड़े चौंकाएंगे
कलेक्ट्रेट पर ताला लगने का डर, फिर भी 15 कार्य दिवस की होशियारी! एक अपर कलेक्टर, दो SDM मनुहार में जुटे, ऐसे सुलझा मामला

By Neel Tiwari

कलेक्ट्रेट पर ताला लगने का डर, फिर भी 15 कार्य दिवस की होशियारी! एक अपर कलेक्टर, दो SDM मनुहार में जुटे, ऐसे सुलझा मामला
किसानों की खाद फैक्ट्रियों में पहुंची तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई, राजस्थान में यूरिया-DAP की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश

By Raghvendra Singh Rathore

किसानों की खाद फैक्ट्रियों में पहुंची तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई, राजस्थान में यूरिया-DAP की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश