IDBI Recruitment 2025 : बैंक में असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका, जल्द शुरू होंगे आवेदन
Manya Jain | Feb 26, 2025, 19:17 IST
IDBI BANK JOB 2025
IDBI बैंक ने 650 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से 12 मार्च 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
IDBI Recruitment 2025 : आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड 'ओ') पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती पीजीडीबीएफ (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस) 2025-26 कार्यक्रम के तहत की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक बेवसाइटwww.idbibank.in1 मार्च से 12 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं । परीक्षा 6 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
यह खबर भी पढ़ें... Union Bank of India Recruitment : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हजारों पदों पर भर्ती
आयु सीमा
- 20 साल से 25 साल तक
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 1050/- रुपए
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: 250/- रुपए
यह खबर भी पढ़ें...असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा: ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित) परीक्षा होगी, जिसमें 200 प्रश्न होंगे।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण: अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल टेस्ट होगा।
यह खबर भी पढ़ें...CSIR Recruitment 2025 : 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का चांस
आवेदन कैसे करें
- आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइटwww.idbibank.inपर जाएं।
- "Recruitment for IDBI-PGDBF 2025-26" लिंक पर क्लिक करें और "Apply Online" चुनें।
- मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- हाल की फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन की समीक्षा करें, सबमिट करें और पुष्टि रसीद डाउनलोड करें।
FAQ
- आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च 2025 से 12 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। - आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना चाहिए। - आईडीबीआई बैंक भर्ती में आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस-1050 रुपए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी-250रुपए - आईडीबीआई बैंक भर्ती में चयन प्रक्रिया में क्या-क्या चरण होंगे?
लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट। - आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा कब होगी?
परीक्षा 6 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक