असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Manya Jain | Feb 26, 2025, 15:34 IST
Asistant Professor BHARTI
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से 15 मार्च 2025 तक चलेगी है। इच्छुक उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
HPSC Assistant Professor Recruitment : हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। पहले जिन अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका नहीं मिला था, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 15 मार्च 2025 तक होगी।
यह खबर भी पढ़ें... RRB Group D Recruitment: रेलवे ग्रुप D की वैकेंसी बढ़ी, अब इस तारीख तक करें आवेदन
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से हरियाणा राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2424 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन (एमए/एमएससी आदि) किया हो।
- पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया हो।
- उम्मीदवार ने यूजीसी नेट (UGC NET), एसएलईटी (SLET) और SET परीक्षा (SET Exam) में से कोई एक परीक्षा पास की हो।
आयु सीमा
- 21 साल से 40 साल
आवेदन शुल्क
- जनरल श्रेणी और हरियाणा राज्य से बाहर के पुरुष उम्मीदवार: 1000 रूपए
- हरियाणा राज्य के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार और सभी महिला उम्मीदवार: 250 रूपए
- पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें
- इच्छुक अभ्यर्थी एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (hpsc.gov.in) पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA