IGNOU Admission 2025: अब 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Kaushiki | Feb 18, 2025, 10:44 IST
IGNOU Admission
IGNOU ने जनवरी 2025 एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। जानें नई तारीख..

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, लेकिन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया है।



जो उम्मीदवार अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें डिटेल्ड जानकारी दी गई है।



ये खबर भी पढे़ें...

किन-किन कोर्सेज में मिल रहा है एंट्री

इग्नू अलग-अलग विषयों में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज की ऑफर करता है। विश्वविद्यालय में साल में दो बार – जनवरी और जून सत्र में दाखिले होते हैं। जिन उम्मीदवारों ने जनवरी सत्र के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वे 28 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ये कोर्सेज हैं



  • यूजी कोर्सेज: बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएसडब्ल्यू आदि
  • पीजी कोर्सेज: एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएसडब्ल्यू आदि
  • डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स: बिजनेस, हेल्थकेयर, एजुकेशन, मीडिया, कंप्यूटर साइंस आदि
  • कुछ विशेष कोर्सेज जैसे बीएड, एमफिल, पीएचडी और पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा देनी होती है।

ये खबर भी पढे़ें...

कैसे करें आवेदन

एडमिशन फॉर्म कैंसिल करने का भी ऑप्शन

जो छात्र एडमिशन के बाद अपना आवेदन रद्द (Cancel) करना चाहते हैं, वे IGNOU के रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से इसे कैंसिल कर सकते हैं। छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि ईमेल या iGRAM के माध्यम से एडमिशन रद्द करने का डिमांड स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक बार आवेदन रद्द हो जाने के बाद, इसे दोबारा बहाल (Restore) नहीं किया जा सकता। इसलिए आवेदन भरते समय सभी जानकारी ध्यान से भरें और सोच-समझकर निर्णय लें।



ये खबर भी पढे़ें...

छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का मौका

IGNOU के छात्र भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति (Scholarship) का लाभ भी उठा सकते हैं। छात्र scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के छात्रों के लिए प्रदान की जाती है। इसके लिए उम्मीदवार को सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और तय समयसीमा में आवेदन पूरा करना होगा।



IGNOU एडमिशन से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • इग्नू की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
  • अलग-अलग यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले लिए जा सकते हैं।
  • 28 फरवरी 2025 तक छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • बीएड, एमफिल, पीएचडी और पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
  • इच्छुक छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढे़ें...

FAQ

  1. IGNOU में जनवरी 2025 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    28 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।
  2. IGNOU में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?
    यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स सहित 200+ पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
  3. IGNOU एडमिशन कैसे रद्द किया जा सकता है?
    IGNOU रजिस्ट्रेशन पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कैंसिल किया जा सकता है।
  4. IGNOU छात्रवृत्ति के लिए कहां आवेदन कर सकते हैं?
    छात्र scholarships.gov.in पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  5. IGNOU के कुछ विशेष कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया कैसी होती है?
    बीएड, एमफिल, पीएचडी और बीएससी नर्सिंग जैसे कोर्स में प्रवेश परीक्षा देनी होती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
  • latest news
  • ऑफिशियल वेबसाइट
  • IGNOU date
  • ignou
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025