IIM Indore Vacancy: आईआईएम इंदौर में फ्रेशर्स के लिए जॉब, 7 सितंबर 2026 तक आवेदन
आईआईएम इंदौर ने 107 प्रोजेक्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें फ्रेशर्स, बीटेक, आईटीआई और बड़े एक्सपर्ट्स काम कर सकते हैं।
ये सभी नौकरियां प्रोजेक्ट आधारित और तय समय के लिए हैं। आवेदन फॉर्म भरकर 7 सितंबर 2026 तक जमा करना होगा।
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का लिखित टेस्ट या इंटरव्यू लिया जाएगा।
किन पदों पर होगी भर्ती और कितनी हैं सीटें?
आईआईएम इंदौर ने कुल पांच अलग-अलग श्रेणियों में ये पद निकाले हैं। सबसे ज्यादा पद बीटेक इंजीनियर्स और आईटीआई पास युवाओं के लिए हैं।
प्रोजेक्ट मैनेजर: कुल 1 पद, जिसके लिए 10 साल का अनुभव चाहिए।
मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन स्पेशलिस्ट: कुल 2 पद, जिसमें सीनियर और जूनियर प्रोफाइल हैं।
सलाहकार (Advisors): कुल 4 पद, जिसके लिए 15 साल का अनुभव जरूरी है।
तकनीकी विशेषज्ञ (Technical Experts): कुल 10 पद, जिसमें सिविल, वाटर और मैकेनिकल शामिल हैं।
बीटेक इंजीनियर्स / आईटीआई: कुल 90 पद, जिसमें फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस सरकारी नौकरी में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग रखी गई है। बीटेक के तीसरे या चौथे वर्ष के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट में पीजी या पीएचडी जरूरी है। इसके साथ ही बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट संभालने का लंबा अनुभव होना चाहिए।
सलाहकार और तकनीकी पदों के लिए सिविल, वाटर रिसोर्स या एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग डिग्री चाहिए। बीटेक फ्रेशर्स और फील्ड सर्वे का अनुभव रखने वाले आईटीआई वाले भी पात्र हैं।
क्या काम करना होगा?
चुने गए लोगों को प्रोजेक्ट के हिसाब से अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। बीटेक और आईटीआई युवाओं को जमीन पर जाकर सर्वे और जांच करनी होगी।
वे प्रोजेक्ट साइट पर जाकर डेटा और फोटो जुटाने का काम करेंगे। बड़े एक्सपर्ट्स तकनीकी जांच, प्रोजेक्ट प्लानिंग और रिपोर्ट तैयार करने का काम संभालेंगे।
यह पूरी तरह से अनुबंध यानी कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित नौकरी है। बीटेक वालों का कार्यकाल 3 महीने का होगा, जो 2 महीने बढ़ सकता है।
बाकी बड़े पदों का कार्यकाल 4 महीने से 7 महीने तक का रहेगा। अच्छा काम करने पर प्रोजेक्ट जरूरत के हिसाब से समय बढ़ाया जा सकता है।
कितना मिलेगी सैलरी ?
संस्थान ने किसी पद के लिए तय सैलरी का खुला ऐलान नहीं किया है। योग्य उम्मीदवारों को उनकी डिग्री और अनुभव के आधार पर पैकेज मिलेगा।
अगर आपके पास बेहतरीन अनुभव है, तो सैलरी की कोई कमी नहीं होगी। सरकारी या बड़े प्रोजेक्ट में पहले काम करने वालों को तरजीह मिलेगी।
अगर आपको ऑटोकेड, जीआईएस और एमएस ऑफिस चलाना आता है तो फायदा मिलेगा। इसके साथ ही टीम में काम करने और यात्रा करने की इच्छा जरूरी है।
कैसे होगा चयन और कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों का चयन सीधे उनके बायोडाटा और योग्यता के आधार पर होगा। जरूरत पड़ने पर संस्थान लिखित परीक्षा या इंटरव्यू भी ले सकता है।
आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से तय फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में अपनी सारी सही जानकारी भरें और अपना सीवी साथ लगाएं।
अपनी डिग्री और अनुभव के सभी प्रमाण पत्रों की कॉपी साथ जोड़ें। इस पूरे फॉर्म को 7 सितंबर 2026 से पहले तय पते पर भेजें।
अंतिम तारीख के बाद मिले आवेदनों पर संस्थान कोई विचार नहीं करेगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए संदेश भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें...
एमपी के सरकारी अस्पतालों में डेंटल सर्जन भर्ती, काउंसलिंग से मिलेगी पोस्टिंग
MP पंचायत सचिव और रोजगार सहायक भर्ती: 2900 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
IBPS PO Recruitment 2026: आईबीपीएस पीओ भर्ती में बढ़े पद
इंडियन ओवरसीज बैंक भर्ती: 291 पदों के लिए आवेदन, ऐसे करें अप्लाई