MP पंचायत सचिव और रोजगार सहायक भर्ती: 2900 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
Manya Jain | Aug 14, 2026, 17:03 IST
mp gram panchayat bharti sarkari naukri
एमपी पंचायत विभाग में सचिव और रोजगार सहायक के 2900 पदों पर भर्ती निकली। 12वीं, ग्रेजुएशन और कंप्यूटर डिप्लोमा वाले कर सकते हैं आवेदन। चयन CBT परीक्षा से होगा।
मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 2900 पदों पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। आवेदन के लिए ग्रेजुएशन या 12वीं के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगा। उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती के तहत पंचायत सचिव और रोजगार सहायक, दोनों पदों को मिलाकर कुल 2900 वैकेंसी निकाली गई हैं। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए है, जो ग्रामीण स्तर पर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। पद के अनुसार योग्यता और सैलरी अलग-अलग रखी गई है।
नए उम्मीदवारों के लिए पंचायत सचिव पद पर आवेदन करने के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA), IT डिप्लोमा, COPA या मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स जरूरी है। इसके साथ CPCT थ्योरी परीक्षा और हिंदी टाइपिंग पास होना भी अनिवार्य है।
रोजगार सहायक से पंचायत सचिव बनने वाले उम्मीदवारों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही वही कंप्यूटर डिप्लोमा और CPCT योग्यता चाहिए। रोजगार सहायक पद के लिए भी ग्रेजुएशन के साथ यही कंप्यूटर योग्यता मांगी गई है।
पंचायत सचिव पद पर नई नियुक्ति के समय शुरुआती सैलरी 10 हजार रुपए प्रतिमाह होगी। दो साल की सेवा पूरी होने पर यह सैलरी 19,500 से 62,200 रुपए के बीच हो जाएगी। दस साल की सेवा के बाद सैलरी 23,500 से 80,500 रुपए तक पहुंच सकती है। रोजगार सहायक पद पर हर महीने तय 18 हजार रुपए वेतन मिलेगा।
आवेदन की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है। यह उम्र 1 जनवरी 2026 के अनुसार गिनी जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। रोजगार सहायक के लिए अधिकतम उम्र सीमा 50 साल तक रखी गई है।
एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा पोर्टल चार्ज के रूप में 20 से 60 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी के जरिए होगा। परीक्षा में पास उम्मीदवारों की जिलेवार और वर्गवार मेरिट लिस्ट जारी होगी। पंचायत सचिव पद के लिए खाली पदों के 15 प्रतिशत के बराबर वेटिंग लिस्ट भी बनाई जाएगी। जिला पंचायत स्तर पर काउंसलिंग कराई जाएगी। अंकों में बराबरी होने पर उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। रोजगार सहायक पद के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के मूल निवासी उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
Apply Online
ये भी पढ़ें...
भोपाल संस्कृत विश्वविद्यालय में भर्ती: पार्ट टाइम टीचर के लिए मांगे गए आवेदन
NHM MP में नई भर्ती का ऐलान: 52 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
SBI Clerk Notification 2026: नौ हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, करें अप्लाई
एनटीपीसी में नौकरी का मौका: NGEL ने 147 पदों पर निकाली नई भर्ती
कितने पदों पर होगी भर्ती
किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
रोजगार सहायक से पंचायत सचिव बनने वाले उम्मीदवारों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही वही कंप्यूटर डिप्लोमा और CPCT योग्यता चाहिए। रोजगार सहायक पद के लिए भी ग्रेजुएशन के साथ यही कंप्यूटर योग्यता मांगी गई है।
सैलरी और उम्र सीमा का ब्योरा
आवेदन की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है। यह उम्र 1 जनवरी 2026 के अनुसार गिनी जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। रोजगार सहायक के लिए अधिकतम उम्र सीमा 50 साल तक रखी गई है।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी के जरिए होगा। परीक्षा में पास उम्मीदवारों की जिलेवार और वर्गवार मेरिट लिस्ट जारी होगी। पंचायत सचिव पद के लिए खाली पदों के 15 प्रतिशत के बराबर वेटिंग लिस्ट भी बनाई जाएगी। जिला पंचायत स्तर पर काउंसलिंग कराई जाएगी। अंकों में बराबरी होने पर उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। रोजगार सहायक पद के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के मूल निवासी उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फॉर्म भरते समय फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे।
- सबमिट करने से पहले सभी कॉलम ध्यान से जांच लेना जरूरी है।
- बिना फीस भरे फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा।
- अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर लेना बेहतर रहेगा।
- क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत आ सकती है।
Apply Online
ये भी पढ़ें...
भोपाल संस्कृत विश्वविद्यालय में भर्ती: पार्ट टाइम टीचर के लिए मांगे गए आवेदन
NHM MP में नई भर्ती का ऐलान: 52 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
SBI Clerk Notification 2026: नौ हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, करें अप्लाई
एनटीपीसी में नौकरी का मौका: NGEL ने 147 पदों पर निकाली नई भर्ती
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA