ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी लिस्ट आई, 28 हजार से ज्यादा पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू

Anjali Dwivedi | Apr 11, 2026, 19:13 IST
india post gds
इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 28 हजार 636 पदों के लिए चयनित उम्मीदवार 27 अप्रैल तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर सूची उपलब्ध है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस (India Post GDS Recruitment) भर्ती 2026 के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना है। विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। पहली सूची में जगह न बना पाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक राहत भरी खबर है, जो अब चयन की अगली प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।



कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट

अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जा सकते हैं। होमपेज पर Candidate's Corner में जाकर Shortlisted Candidates List-II के लिंक पर क्लिक करें। यहां आप अपने संबंधित राज्य की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। अपने सिलेक्शन के लिए सूची में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।



ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट ये काफी बड़ी है। इसमें सिलेक्ट हुए उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, उन्हें कौन सा डिवीजन मिला है, पोस्ट ऑफिस का नाम क्या है और किस पद पर चुनाव हुआ है, इसकी डिटेल है। साथ ही, आपकी कैटेगरी और मेरिट वाले नंबरों का प्रतिशत भी इसमें साफ-साफ बताया गया है।



डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब है

जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी लिस्ट में शामिल है, उनके लिए अगला पड़ाव डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है। इसके लिए लास्ट डेट 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को इस तारीख तक अपने आवंटित डिवीजनल हेड के पास जाकर डॉक्यूमेंट्स की जांच करानी होगी। इस प्रक्रिया में देरी होने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।



डॉक्यूमेंट्स क्या-क्या लगेंगे

वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए उम्मीदवारों को इन डॉक्यूमेंट्स के मूल प्रमाण पत्र (Originals) और दो सेट फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है-



  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)।
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
  • पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड या वोटर आईडी आदि)।
  • निर्धारित प्रारूप में मेडिकल सर्टिफिकेट।

वेतन कितना मिलेगा

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत चयनित कर्मियों को पद के अनुसार वेतन दिया जाता है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) पद के लिए वेतनमान 12 हजार रुपए से 29 हजार 380 रुपए के बीच है। वहीं, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के लिए यह राशि 10 हजार रुपए से 24 हजार 470 रुपए तक तय की गई है।



पदों का वर्गीकरण और आरक्षण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 28 हजार 636 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इसमें आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए सामान्य वर्ग के लिए 12 हजार 696 पद, ओबीसी के लिए 5 हजार 694 पद और एससी/एसटी वर्ग के लिए लगातार 3 हजार 942 और 2 हजार 716 पद निर्धारित हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 2 हजार 719 और दिव्यांगों के लिए 869 सीटें आरक्षित हैं।



इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026: राज्यवार भर्तियों के विवरण

राज्य (सर्किल) का नामकुल पदों की संख्या (रिक्तियां)
महाराष्ट्र3,553
उत्तर प्रदेश3,169
पश्चिम बंगाल2,983
मध्य प्रदेश2,102
तमिलनाडु2,009
अन्य राज्य (बिहार, दिल्ली, राजस्थान आदि)भर्ती प्रक्रिया जारी

ये खबरें भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी: AIIMS Bhopal Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन



AIIMS Senior Resident Vacancy नोटिफिकेशन जारी, 142 पदों के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन



SSC उम्मीदवारों को मिलेगी 5 साल की उम्र छूट, जानें क्या है पूरा मामला



इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती: 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन आउट





Tags:
  • ग्रामीण डाक सेवक
  • सरकारी नौकरी
  • इंडिया पोस्ट
  • India Post GDS Recruitment
  • ग्रामीण डाक सेवक भर्ती
  • ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट