Indian Bank Recruitment 2024 के 15 हजार पदों पर निकली भर्ती, 31 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि

Amresh Kushwaha | Jul 10, 2024, 14:29 IST
Indian Bank Recruitment
इंडियन बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Indian Bank Recruitment 2024 : इंडियन बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Bank की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



क्या है लास्ट डेट

इंडियन बैंक के अप्रेंटिस पद पर आवेदन आज यानी 10 जुलाई से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 है।



ये खबर भी पढ़िए...RHC Recruitment 2024 : डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर शुरू हुए आवेदन, ऐसे करें अप्लाई



इन पदों होगी भर्ती

इंडियन बैंक में कॉन्ट्रेक्ट पर अप्रेंटिस के 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें इंडियन बैंक के अनेको पद शामिल है। लेकिन आपको बता दें कि एक अभ्यर्थी केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का सबसे अंतिम आवेदन ही मान्य होगा।



कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी डिस्प्लिन में बैचलर्स की डिग्री ली हो।



ये खबर भी पढ़िए...नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में बिना परीक्षा पाएं नौकरी, ऐसे करें अप्लाई



आयु सीमा

कैंडिडेट की उम्र 20 से 28 साल के बीच हो। पात्रता संबंधी बाकी जानकारी वेबसाइट indianbank.in पर दिए नोटिस में चेक कर सकते हैं।



आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपए शुल्क देना होगा। ये फीस जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है। वहीं एससी, एसटी और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस नहीं देनी है।



ये खबर भी पढ़िए...सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई



सेलेक्शन प्रक्रिया

इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के माध्यम से होगा। एक चरण पास करने वाले ही अगले चरण में जाएंगे और सभी चरण पार करने के बाद ही चयन अंतिम होगा।



ये खबर भी पढ़िए...Army JAG Entry : सेना में एडवोकेट जनरल अफसर के पद पर निकली भर्ती, 15 जुलाई तक भर सकते हैं फॉर्म



ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
  • यहां आपको लॉगिन सेक्शन में आपको रजिस्ट्रेशन लिंक दिखायी देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फार्म खुलेगा इस भरें।
  • अब अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड कर दें।
  • अपने वर्ग के अनुसार परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र की समीक्षा करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख निकाल लें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • job news
  • job
  • job News Updates
  • bank job
  • जॉब्स
  • Indian Bank Recruitment