इंफोसिस 20 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, निवेशकों के खाते में आएंगे इतने पैसे
आईटी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 8 हजार 440 घट गई है। ये गिरावट कुछ हद तक चौंकाने वाली है, क्योंकि कंपनी का हेडकाउंट लगातार छह तिमाहियों तक बढ़ रहा था। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इस तिमाही में काम की मात्रा और सिस्टम में मौजूद फ्रेशर्स का असर भी पड़ा है।
जनवरी-मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी का कुल हेडकाउंट 3 लाख 28 हजार 594 था, जबकि एट्रिशन रेट बढ़कर 12.6% हो गया, जो पिछले तिमाही में 12.3% था। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के छोड़ने की रफ्तार थोड़ी बढ़ी है।
एट्रिशन रेट क्या है?
एट्रिशन रेट, जिसे कर्मचारी छोड़ने की दर भी कहा जाता है, एक निश्चित अवधि (जैसे एक वर्ष या तिमाही) में किसी कंपनी को छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों के प्रतिशत को मापता है। यह रेट दर्शाता है कि कंपनी की वर्कफोर्स में कितनी कमी आई है, जहां जाने वाले कर्मचारियों की जगह तुरंत नए कर्मचारी नियुक्त नहीं किए जाते।
कंपनी ने क्या वजह बताई?
इंफोसिस के CFO जयेश संघराजका ने कहा कि हेडकाउंट का घटना तिमाही आधार पर हुआ है। लेकिन सालाना आधार पर कंपनी ने करीब 5 हजार कर्मचारियों की बढ़ोतरी की है। उनका कहना है कि हेडकाउंट काम की मात्रा और उपयोग पर निर्भर करता है। इस तिमाही में काम थोड़ा कम रहा, और सिस्टम में मौजूद फ्रेशर्स का असर भी देखा गया।
अन्य आईटी कंपनियों का हाल
इंफोसिस की स्थिति को देखते हुए, अगर हम बाकी आईटी कंपनी की बात करें तो TCS (Tata Consultancy Services) ने Q4 में 2 हजार 356 कर्मचारियों की बढ़ोतरी की। HCLTech ने 802 और Wipro ने 135 कर्मचारियों को जोड़ा। वहीं, Tech Mahindra ने करीब 1 हजार 993 कर्मचारियों की कमी दर्ज की है।
आने वाले समय में बड़ी हायरिंग योजना
इंफोसिस के CEO सलिल पारेख ने पहले ही कहा था कि कंपनी FY27 (Financial Year 2027) में 20 हजार कॉलेज ग्रेजुएट्स को हायर करेगी। FY26 के पहले तीन क्वार्टर में इंफोसिस ने 18 हजार फ्रेशर्स को जोड़ लिया है, और पूरे साल के अंत तक यह संख्या 20 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
इंफोसिस का शानदार रिजल्ट और डिविडेंड की घोषणा
इंफोसिस (Infosys) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 27.8% बढ़कर 8 हजार 501 करोड़ (8,501 Crore) रहा, जो CNBC-TV18 के एनालिस्ट्स के अनुमान 7 हजार 670 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 46 हजार 402 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 2% बढ़ा और अनुमान के आसपास रहा।
कंपनी ने 25 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जिसके लिए 10 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, और भुगतान 25 जून को किया जाएगा। इससे पहले, कंपनी अक्टूबर 2025 में 23 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे चुकी है, जिसके साथ FY26 के लिए कुल डिविडेंड 48 प्रति शेयर हो गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
SSC JHT Recruitment: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली भर्ती
जम्मू-कश्मीर बैंक 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग
MPPSC Sports Officer Vacancy: 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त