जम्मू-कश्मीर बैंक 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Apr 21, 2026, 12:54 IST
J&K Bank Apprentice Recruitment
जम्मू-कश्मीर बैंक में 614 अप्रेंटिस पदों के लिए वैकेंसी निकली है। अगर आप ग्रेजुएट हैं, तो 26 अप्रैल 2026 तक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा।

जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank) में नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। बैंक ने 614 अप्रेंटिस के पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत की जाएंगी।



ग्रेजुएट पास युवा इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 13 हजार 500 रुपए और कन्वेंस भत्ता मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसकी लास्ट डेट 26 अप्रैल 2026 है।



आवेदन करने के लिए जेके बैंक (bank job) की आधिकारिक वेबसाइट www.jkbank.com पर जाएं। भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें वेबसाइट पर दी गई हैं। समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता



  • आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • ध्यान दें: केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने 1 जनवरी 2022 को या उसके बाद अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है।

2. आयु सीमा (Age Limit)



  • कम से कम आयु: 20 साल
  • अधिकतम आयु: 28 साल (आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी)।
  • आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

3. स्टाइपेंड (Salary)



  • 13 हजार 500 रुपए प्रति माह + कन्वेंस (Conveyance)।
  • यह ट्रेनिंग 12 महीने (1 साल) की अवधि के लिए होगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Test): उम्मीदवारों को 100 अंकों की एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा देनी होगी, जिसमें जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे।
  • मेरिट लिस्ट (Merit List): परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जिला-वार और श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। समान नंबर होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्रायोरिटी मिलेगी।
  • दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल (DV & Medical): मेरिट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी और बैंक के नियमों के अनुसार मेडिकल फिटनेस के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले जेके बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.jkbank.com पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration पर क्लिक करके अपना व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त करें।
  • लॉग इन करने के बाद, आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे शैक्षणिक विवरण और जिला प्राथमिकता सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फॉर्म का प्रिव्यू (Preview) देखें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग



MPPSC Sports Officer Vacancy: 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त



LIC HFL Vacancy 2026: HFL ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन



Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया



Tags:
  • बैंक
  • bank job
  • नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम
  • अप्रेंटिस भर्ती