भारत सरकार की कंपनी में जॉब, MFL Vacancy में निकली भर्ती, 5 अप्रैल आखिरी मौका

Manya Jain | Mar 25, 2026, 18:16 IST
MFL Recruitment
मद्रास फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (MFL) में 111 पदों पर भर्ती निकली है। इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवार सुपरवाइजरी और नॉन-सुपरवाइजरी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह PSU में करियर का बड़ा मौका है।

भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली मद्रास फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने MFL भर्ती 2026 (Latest Sarkari Naukri) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में सुपरवाइजर और नॉन-सुपरवाइजर कैडर में कुल 111 रिक्तियों को भरा जाएगा। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारकों और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए पीएसयू कंपनी में करियर बनाने का यह एक शानदार मौका है। इस भर्ती (govt jobs 2026) आप 5 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

कुल पद: 111 (68 सुपरवाइजरी + 43 नॉन-सुपरवाइजरी)



. सुपरवाइजर कैडर (Supervisory Cadre) - 68 पद



इसमें अनुभवी पेशेवरों के लिए E1 से E7 ग्रेड तक के पद शामिल हैं:



डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM - E7)



चीफ मैनेजर (Chief Manager - E6)



मैनेजर (Manager - E5)



डिप्टी मैनेजर (Deputy Manager - E3)



असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager - E2)



सीनियर इंजीनियर/ऑफिसर (Senior Engineer - E1)



2. नॉन-सुपरवाइजर कैडर (Non-Supervisory Cadre) - 43 पद



इसमें मुख्य रूप से ट्रेनी और तकनीकी पद शामिल हैं:



टेक्निकल असिस्टेंट ट्रेनी (Operations, Mechanical, Electrical, Instrumentation) - 38 पद



टेक्नीशियन (Rigger, Welder) - 03 पद



जूनियर सेक्रेटरी सह असिस्टेंट - 02 पद



जरूरी डेट्स

आवेदन की शुरूआत: 18 मार्च 2026



आवेदन की आखिरी तारीख: 05 अप्रैल 2026



सैलरी

21 हजार 500 – 2 लाख 60 हजार (ग्रेड के अनुसार)



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इंजीनियरिंग पद: संबंधित ट्रेड (केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन) में पूर्णकालिक B.E. / B.Tech / B.Sc-Engineering।



वित्त और लेखा: CA / CMA की योग्यता।



मानव संसाधन (HR): MBA (HRM) या पर्सनल मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा।



टेक्निकल असिस्टेंट ट्रेनी: संबंधित इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा (2024 या 2025 पासआउट)।



आईटीआई पद: संबंधित ट्रेड में ITI के साथ SSLC।



अनुभव और आयु सीमा (Experience & Age Limit)

अनुभव: सुपरवाइजरी पदों के लिए 2 से 21 साल का अनुभव आवश्यक है (ग्रेड के अनुसार)। नॉन-सुपरवाइजरी ट्रेनी पदों के लिए फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं।



आयु सीमा: अधिकतम आयु सीमा 26 साल (E1 और ट्रेनी पदों के लिए) से लेकर 52 साल (DGM पद के लिए) तक है। ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।



आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹500 + जीएसटी।



एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं (Exempted)।



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

MFL चयन प्रक्रिया 2026 (MFL Selection Process 2026) पद के अनुसार अलग-अलग है:



  • सुपरवाइजर कैडर: प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद चेन्नई में व्यक्तिगत या वर्चुअल साक्षात्कार (Interview) आयोजित किया जाएगा।
  • नॉन-सुपरवाइजर कैडर: इसके लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer Based Test - CBT) आयोजित होगा।

भाग 1: एप्टीट्यूड और रीजनिंग (30 प्रश्न)।



भाग 2: विषय ज्ञान (60 प्रश्न)।



  • स्किल टेस्ट: टेक्नीशियन और जूनियर सेक्रेटरी पदों के लिए ट्रेड/स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट या MFL भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • "New Registration" पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं।
  • अपनी श्रेणी (सुपरवाइजरी या नॉन-सुपरवाइजरी) चुनें और पद का चयन करें।
  • व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव दर्ज करें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

Download Supervisory Cadre Notification PDF



Download Non-Supervisory Cadre Notification PDF



Apply Online for MFL Recruitment 2026



Visit MFL Official Website



ये भी पढ़ें...



MPPSC Exam Calendar 2026: 25 से ज्यादा परीक्षाएं 5 हजार पदों पर भर्ती



सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?



IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार



HVF Apprentice Vacancy में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन



.



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • मानव संसाधन
  • आईटीआई
  • सुपरवाइजर
  • Latest Sarkari Naukri
  • govt jobs 2026