सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?

Anjali Dwivedi | Mar 14, 2026, 19:45 IST
Share
central-bank-of-india
central-bank-of-india

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें आईटी, रिस्क मैनेजर और सीए जैसे पदों के लिए 23 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सैलरी 1.20 लाख रुपये तक मिलेगी।

सरकारी बैंक में करियर बनाने की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सॉफ्टवेयर डेवलपर, आईटी ऑफिसर और रिस्क मैनेजर जैसे कई जरूरी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए 275 स्पेशलिस्ट कैटेगरी के पद भरे जाएंगे।

यह नौकरी अधिकारी स्तर (Officer Level) की है और इसमें शामिल होने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 तय की गई है।

पदों की जानकारी

Central Bank of India मेंस्पेशलिस्ट कैटेगरी ऑफिसर- कुल 275 पद

मुख्य पदों का विवरण इस तरह से है-

आईटी ऑफिसर (IT Officer): सॉफ्टवेयर/मोबाइल डेवलपर और नेटवर्क एक्सपर्ट।

डाटा आर्किटेक्ट / इंजीनियर: डाटा गवर्नेंस और क्वालिटी मैनेजमेंट।

रिस्क मैनेजर: रिस्क असेसमेंट और एनालिसिस।

टैक्सेशन/सीए: बैंकिंग टैक्सेशन और ऑडिटिंग।

वेब सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर: सर्वर और नेटवर्क मैनेजमेंट।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

आईटी और डाटा पदों के लिए: बी.ई/बीटेक/एमसीए (सीएस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स) के साथ संबंधित क्षेत्र में 2 से 6 साल का अनुभव।

रिस्क मैनेजर के लिए: एमबीए/एमएमएस (फाइनेंस) या स्टेटिस्टिक्स में पीजी के साथ 3 साल का अनुभव।

टैक्सेशन के लिए: चार्टर्ड अकाउंटेंट (ICAI) के साथ 2 साल का अनुभव होना जरूरी है।

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: 20-25 साल (पद के स्केल के अनुसार)

अधिकतम आयु: 30 से 45 साल तक (स्केल-I से स्केल-V के अनुसार)।

आयु में छूट: एससी/एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी

पे-स्केल: चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और स्केल के अनुसार 48,480 रुपए से 1 लाख 20 हजार 940 प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी दी जाएंगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

ऑनलाइन परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) देनी होगी।

नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।

फाइनल मेरिट: चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

सरकारी बैंक में नौकरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया है-

  • बैंक की आधिकारिक वेबसाइट http://centralbank.bank.in/en के Recruitment सेक्शन पर जाएं।
  • Specialist Category Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉग-इन आईडी प्राप्त करें।
  • आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 175 रुपए फीस जमा करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज (फोटो, साइन, अनुभव प्रमाण पत्र) अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
ये खबरें भी पढ़ें...

IDBI Bank Vacancy में 1300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें क्वालिफिकेशन

एमपी सरकारी नौकरी: ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में 265 पदों पर सीधी भर्ती

Ordnance Factory Vacancy: 400 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 681 पदों पर वैकेंसी, एक लाख 80 हजार तक मिलेगी सैलरी

Tags:
  • Central Bank of India
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • सरकारी बैंक
  • सरकारी बैंक में नौकरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज