वैष्णो देवी बोर्ड वैकेंसी: 105 पदों पर भर्ती, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से चयन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 12 अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस सरकारी भर्ती नोटिफिकेशन के माध्यम से कुल 105 खाली पदों को भरा जाएगा।
आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन होगा, फॉर्म डाक से या खुद जाकर जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 तय की गई है।
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग के बाद लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।
पदों की जानकारी और सैलरी
- लेवल-8 के पद (सैलरी 35 हजार 600 से 1 लाख 12 हजार 800): इसके तहत प्रोग्रामर के 2 पद और असिस्टेंट कोच का 1 पद खाली है।
- लेवल-4 के पद (सैलरी 25 हजार 500 से 81 हजार 100): इसमें सेल्स एंड सर्विस एग्जीक्यूटिव के सबसे ज्यादा 11 पद हैं। जूनियर असिस्टेंट, स्टोरकीपर, सीनियर रिसेप्शनिस्ट और सीनियर इलेक्ट्रिशियन के 8-8 पद हैं। शेफ के 5 पद और जूनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर के 4 पद शामिल हैं।
- लेवल-1 के पद (सैलरी 14 हजार 800 से 47 हजार 100): सबसे ज्यादा 30 पद एन्फोर्समेंट एंड सिक्योरिटी गार्ड के हैं। कुकिंग असिस्टेंट के 10 पद और सेल्स एंड सर्विस असिस्टेंट के 10 पद खाली हैं। सिक्योरिटी गार्ड का पद पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए ही आरक्षित रखा गया है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Post Wise Qualification)
- जूनियर असिस्टेंट: ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है।
- स्टोरकीपर: साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स में ग्रेजुएशन और 2 साल का स्टोर विभाग में अनुभव हो।
- प्रोग्रामर: कंप्यूटर साइंस या आईटी में मास्टर डिग्री (MCA/M.Sc) या बीटेक की डिग्री अनिवार्य है।
- इलेक्ट्रिशियन व गार्ड: 10वीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिशियन के लिए आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट जरूरी है।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
- भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।
ऑफलाइन आवेदन
- सबसे पहले एक सादे कागज पर अपना पूरा बायो-डाटा (Bio-Data) और आवेदन पत्र तैयार करें।
- अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और जन्मतिथि के प्रमाण की फोटोकॉपी साथ लगाएं।
- सभी दस्तावेजों की कॉपियों पर खुद के हस्ताक्षर (Self-Attested) करना बिल्कुल न भूलें।
- अपने दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और बैंक से बनवाया गया 200 का मूल डिमांड ड्राफ्ट साथ जोड़ें।
- भूतपूर्व सैनिक अपने आवेदन के साथ अपनी डिस्चार्ज बुक (Discharge Book) की कॉपी भी जरूर लगाएं।
- इस पूरे फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके श्राइन बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय कटरा के पते पर भेजें।
- आप इसे खुद जाकर भी जमा कर सकते हैं या स्पीड पोस्ट के जरिए भी भेज सकते हैं।
कार्यालय का पता: केंद्रीय कार्यालय, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा (जम्मू-कश्मीर) - 182301
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद बोर्ड द्वारा सभी कॉपियों की जांच की जाएगी। योग्य पाए गए उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा (Written Test) के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वालों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। दोनों चरणों के अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट बनेगी।
परीक्षा की तारीखों की जानकारी केवल श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें। डाक द्वारा कोई अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें...
बिजली कंपनी में भर्ती, जूनियर इंजीनियर 183 पदों के लिए आवेदन शुरू
यूपी में नौकरियों की बौछार: प्राइमरी स्कूलों में होगी 60 हजार शिक्षकों की भर्ती
RRB चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब TBT मोड में होगी भर्ती परीक्षा, जानें क्यों
Govt Job Alert: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म