यूपी में नौकरियों की बौछार: प्राइमरी स्कूलों में होगी 60 हजार शिक्षकों की भर्ती
Manya Jain | Jun 12, 2026, 18:20 IST
Uttar Pradesh bumper primary teacher vacancy
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग राज्य के बेसिक स्कूलों में लगभग 60 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती करने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 48 हजार और शहरी क्षेत्रों में 11 हजार 508 पद भरे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नई शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में लगभग 60 हजार पद खाली पड़े हैं।
भर्ती के तहत ग्रामीण कैडर में 48 हजार और शहरी कैडर में 11 हजार 508 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में साल 2018 के बाद से कोई नई शिक्षक भर्ती नहीं आई है।
आयोग द्वारा जल्द ही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और विस्तृत कार्यक्रम जारी होगा।
उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था में मुख्य रूप से दो अलग-अलग कैडर होते हैं। इसमें पहला ग्रामीण कैडर और दूसरा शहरी कैडर शामिल है। दोनों ही क्षेत्रों के स्कूलों से खाली पदों का विवरण आयोग को मिल चुका है।
शहरी क्षेत्रों के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के कुल 11,508 पद खाली पड़े हैं। इसकी जानकारी आयोग को ऑफलाइन माध्यम से पहले ही भेजी जा चुकी है। दूसरी तरफ, ग्रामीण कैडर के स्कूलों में सबसे ज्यादा करीब 48,000 पद खाली हैं।
ग्रामीण कैडर के खाली पदों का डेटा इस समय ऑनलाइन ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जैसे ही यह डिजिटल प्रक्रिया पूरी होगी, आयोग के पास भर्ती का अंतिम प्रस्ताव पहुँच जाएगा।
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण कैडर के स्कूलों में पिछले कई सालों से कोई नई भर्ती नहीं आई है। आखिरी बार साल 2018 में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्तियां निकाली गई थीं। तब से अब तक हजारों योग्य उम्मीदवार हर साल नई भर्ती की आस लगाए बैठे हैं। इस बार 48 हजार पदों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को एक बहुत बड़ी राहत मिलने जा रही है।
इस बड़ी शिक्षक भर्ती का हिस्सा बनने के लिए आयोग ने न्यूनतम और अधिकतम उम्र की सीमा तय की है:
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग इस साल परीक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव कर सकता है। अधिकारियों के अनुसार यह परीक्षा पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव यानी बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी।
लिखित परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। आयोग का प्रयास है कि इस भर्ती परीक्षा को सितंबर महीने तक हर हाल में आयोजित करा लिया जाए। परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए नए सुरक्षा मानक भी लागू किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...
Govt Job Alert: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म
ITI और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए मौका: पंजाब बिजली विभाग में बंपर भर्ती
महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी: हेल्थ वर्कर के 155 पदों पर निकली भर्ती
सेंट्रल बैंक में बंपर भर्ती: हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड, 22 जून तक है मौका
भर्ती के तहत ग्रामीण कैडर में 48 हजार और शहरी कैडर में 11 हजार 508 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में साल 2018 के बाद से कोई नई शिक्षक भर्ती नहीं आई है।
आयोग द्वारा जल्द ही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और विस्तृत कार्यक्रम जारी होगा।
शहरी और ग्रामीण कैडर के पदों की जानकारी
शहरी क्षेत्रों के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के कुल 11,508 पद खाली पड़े हैं। इसकी जानकारी आयोग को ऑफलाइन माध्यम से पहले ही भेजी जा चुकी है। दूसरी तरफ, ग्रामीण कैडर के स्कूलों में सबसे ज्यादा करीब 48,000 पद खाली हैं।
ग्रामीण कैडर के खाली पदों का डेटा इस समय ऑनलाइन ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जैसे ही यह डिजिटल प्रक्रिया पूरी होगी, आयोग के पास भर्ती का अंतिम प्रस्ताव पहुँच जाएगा।
8 साल बाद खुलेगा नौकरियों का पिटारा
कौन से उम्मीदवार कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन?
- न्यूनतम आयु: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल रखी गई है।
- उम्र में विशेष छूट: उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की राहत मिलेगी। इसके साथ ही सभी महिला उम्मीदवारों को भी अधिकतम उम्र में 5 साल की विशेष छूट दी जाएगी।
कैसा हो सकता है चयन
लिखित परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। आयोग का प्रयास है कि इस भर्ती परीक्षा को सितंबर महीने तक हर हाल में आयोजित करा लिया जाए। परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए नए सुरक्षा मानक भी लागू किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...
Govt Job Alert: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म
ITI और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए मौका: पंजाब बिजली विभाग में बंपर भर्ती
महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी: हेल्थ वर्कर के 155 पदों पर निकली भर्ती
सेंट्रल बैंक में बंपर भर्ती: हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड, 22 जून तक है मौका
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava