सेंट्रल बैंक में बंपर भर्ती: हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड, 22 जून तक है मौका

Manya Jain | Jun 12, 2026, 14:59 IST
Share
central bank of india apprentice job
central bank of india apprentice job

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 4 हजार 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ग्रेजुएशन डिग्री धारक योग्य उम्मीदवार 12 जून से 22 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के लिए नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस सरकारी भर्ती के तहत कुल 4 हजार 500 खाली पदों को भरा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो गई है और 22 जून 2026 तक चलेगी। ग्रेजुएशन पास कर चुके युवा इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले इन्हें अच्छे से जांच लेना चाहिए।

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आपने किसी भी विषय से कॉलेज पास किया हो, आप पात्र हैं। इसके समकक्ष डिग्री रखने वाले युवा भी फॉर्म भर सकते हैं।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल होनी आवश्यक है।
  • आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 साल तय की गई है।
  • उम्र की गणना: पात्रता के लिए कट-ऑफ तारीख 31 मई 2026 रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।

जरूरी तारीखें

बैंक ने इस भर्ती को पूरा करने के लिए पूरा टाइम टेबल जारी किया है:

परीक्षा से जुड़ी गतिविधियांनिर्धारित तारीखें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत12 जून 2026
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि22 जून 2026
आवेदन शुल्क जमा करने का समय12 जून से 22 जून 2026
ऑनलाइन परीक्षा का संभावित समयजुलाई 2026 का पहला सप्ताह

ट्रेनिंग स्टाइपेंड और जरूरी नियम

  • स्टाइपेंड: हर महीने 15 हजार रुपए का निश्चित भुगतान किया जाएगा।
  • ट्रेनिंग की अवधि: यह पूरा प्रोग्राम 12 महीने यानी 1 साल का होगा।
  • अतिरिक्त भत्ते: ट्रेनिंग के दौरान कोई अलग से अलाउंस या बोनस नहीं मिलेगा।
  • छुट्टियां और समय: हर महीने केवल 1 दिन की छुट्टी मिलेगी। काम के घंटे सामान्य कर्मचारियों जैसे ही होंगे।

चयन प्रक्रिया

सेंट्रल बैंक की इस भर्ती में चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में होने की पूरी संभावना है।

परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की एक मेरिट सूची बनाई जाएगी। इसके बाद चुने गए युवाओं को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा। सभी कागज सही मिलने पर आपको 1 साल की ट्रेनिंग पर रख लिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए केवल वही छात्र पात्र होंगे जो पहले से सरकारी पोर्टलों पर रजिस्टर्ड हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले उम्मीदवार को सरकार के आधिकारिक NATS Portal या BFSI SSC की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो पोर्टल पर अपनी सभी जरूरी जानकारियां भरकर नया पंजीकरण पूरा करें।
  • लॉगिन करने के बाद "Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी बिल्कुल सही भरें।
  • अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ये भी पढ़ें...

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: एसएससी ने जारी किया नई भर्ती का शेड्यूल

महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक में 139 पदों पर भर्ती, 50 हजार तक मिलेगी

बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी: कोल इंडिया भर्ती में 660 पदों पर मौका, करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 हजार पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • Central Bank of India
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • अप्रेंटिसशिप
  • नई भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि