MP में महिलाओं के लिए सुपरवाइजर के पद पर निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी
मध्य प्रदेश की सरकार अपने राज्य की महिलाओं पर बहुत ज्यादा ध्यान देती है। इसी के साथ सरकार का हर एक प्रयास होता है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने और खुद के पैर पर खड़ी हो सके।
इसी वजह से सरकार हर साल नई-नई योजनाएं और शिक्षित महिलाओं के लिए वैकेंसी निकालती है। इस के साथमध्य प्रदेश में महिला सुपरवाइजर भर्ती हाल ही में निकली है। आप अगर महिला सुपरवाइजर भर्ती के अंतर्गत फॉर्म डालना चाहते हैं तो इनकी आधिकारीक वेबसाइटhttps://esb.mp.gov.in/पर जाकर डाल सकते हैं।
आयु सीमा
अगर आप मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर वैकेंसी में आवेदन करना चाहती है तो आप की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होना चाहिए। जानकारी के मुताबिक इसमें भिन्न-भिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए अलग-अलग छूट प्रदान की जाएगी।
जरूरी दस्तावेज
- मध्य प्रदेश में महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आपके पास ये सारे जरूरी दस्तावेज होना चाहिए।
- डिप्लोमा या ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट, जीमेल आईडी।
- जाति प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज का फोटो होना अनिवार्य है।
सैलरी
महिला सुपरवाइजर भर्ती में चयन होने पर महिलाओं कोप्रतिमाह ₹10500 से लेकर ₹20000की सैलरी प्रदान की जाएगी एवं राज्य सरकार द्वारा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
कैसे करें आवेदन
- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपके ऊपर दिए गए Online Form पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपको अपना पंजीयन करना है एवं आईडी पासवर्ड बना लेना है।
- अब आपको अपनी आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाइन फॉर्म भरना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक