एमपी बिजली कंपनी में 559 पदों पर भर्ती, 10 हजार रुपए स्टाइपेंड, ऐसे करें अप्लाई
मध्य प्रदेश पावर कंपनी ने ट्रेनिंग के लिए नए पद निकाले हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत कुल 559 पदों पर भर्ती होगी।
बारहवीं पास, ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी युवा इसके लिए पात्र हैं। चयनित युवाओं को हर महीने दस हजार रुपए तक का स्टाइपेंड मिलेगा।
इस योजना के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत कई अलग-अलग ट्रेड शामिल किए गए हैं। युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर ऑपरेटर की ट्रेनिंग मिलेगी।
इसके अलावा स्टेनो, अकाउंट्स और मानव संसाधन जैसे सेक्टर भी शामिल हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास, ग्रेजुएट और डिप्लोमा पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 29 साल के बीच होनी चाहिए।
स्टाइपेंड
ट्रेनिंग के दौरान चुने गए युवाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार के नियमों के अनुसार युवाओं को 10 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड मिलेगा।
यह केवल एक साल का ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसे कोई पक्की या नियमित सरकारी नौकरी नहीं माना जाएगा। हालांकि यह अनुभव भविष्य में आपके करियर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए आपको मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। पोर्टल पर जाकर आपको जरूरी जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और केवाईसी के नियम
फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना जरूरी है। वेबसाइट पर जाकर आपको अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
इसके बाद आधार कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर आप जिला आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को जॉब ढूंढने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें...
एमपी में दस हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं से लेकर PHD होल्डर तक, करें आवेदन
MP Govt Job: सिपेट भोपाल में लेक्चरर और इंस्ट्रक्टर भर्ती, 8 अक्टूबर तक आवेदन
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी: MPSEDC भर्ती 2026 के 212 पदों पर मौका
मध्य प्रदेश NID में भर्ती शुरू, डिज़ाइनर फैकल्टी पदों के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन