मध्य प्रदेश NID में भर्ती शुरू, डिज़ाइनर फैकल्टी पदों के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

Manya Jain | Sept 18, 2026, 12:41 IST
Share
mp nid vacancy 2026 designer faculty recruitment bhopal
mp nid vacancy 2026 designer faculty recruitment bhopal

मध्य प्रदेश नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन ने फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक आवेदन भेज सकते हैं। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन शामिल हैं।

मध्य प्रदेश नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन ने नए पदों पर नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल सात खाली पदों को भरा जाएगा।

डिज़ाइनर और एसोसिएट सीनियर फैकल्टी के पद शामिल हैं। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर तय की गई है।

आवेदन फॉर्म को सिर्फ स्पीड या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजना है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस बार कुल 7 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।

डिजाइनर या फैकल्टी के लिए कुल 2 पद रखे गए हैं। वहीं एसोसिएट सीनियर फैकल्टी यानी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5 पद हैं। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है।

आवेदन करने के लिए योग्यता?

इस नौकरी को पाने के लिए आपके पास खास पढ़ाई और अनुभव होना जरूरी है। डिजाइनर पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से डिजाइन में डिग्री या डिप्लोमा चाहिए।

साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए डिजाइन में स्नातकोत्तर डिग्री और सात साल का अनुभव जरूरी है।

चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा? (MP NID Salary Structure)

नौकरी मिलने के बाद उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी मिलेगी।

डिजाइनर और फैकल्टी पद के लिए दसवें लेवल का वेतन तय किया गया है। एसोसिएट सीनियर फैकल्टी पद के लिए ग्यारहवें लेवल का वेतन मिलेगा। सरकार के नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक हजार रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान करने के बाद ही फॉर्म मान्य होगा।

आवेदन कैसे भेजें

इच्छुक लोग संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को भरकर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी साथ जोड़नी होगी। इसके बाद लिफाफे पर पद का नाम साफ-साफ लिखना जरूरी है। इस लिफाफे को सिर्फ रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से भोपाल स्थित पते पर भेजना है।

चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की कड़ी परीक्षा के बाद किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, ग्रुप डिस्कशन और प्रेजेंटेशन शामिल हैं। इसके अलावा टीचिंग प्रदर्शन और अंत में इंटरव्यू लिया जाएगा। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तय की गई है।

ये भी पढ़ें...

भोपाल में सरकारी नौकरी, NLIU ने निकाली बंपर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी: MPSEDC भर्ती 2026 के 212 पदों पर मौका

MP Goverment JOB: इंदोर डीएलएसए में भर्ती, 17 सितंबर तक भेजें ऑफलाइन

MP Post Office Bharti 2026: डाक विभाग दे रहा 1450 पदों पर 10वीं पास को नौकरी

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • नई भर्ती
  • MP Goverment
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर