MP RTO Constable Vacancy: 13 साल बाद इतने पदों पर होगी भर्ती

Kaushiki | Apr 15, 2025, 15:27 IST
mp police rto
मध्य प्रदेश में 13 साल बाद परिवहन विभाग में 100 पुरुष परिवहन आरक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया को MPESB के जरिए किया जाएगा।अब, ये 45 पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।

MP Government Jobs 2025: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 13 साल बाद परिवहन आरक्षक भर्ती की जा रही है। विभाग ने 100 पुरुष (male) परिवहन आरक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से किया जाएगा।



वर्तमान में विभाग में 222 आरक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से 30 प्रतिशत महिला आरक्षक हैं। नए आरक्षकों की भर्ती से विभाग की ताकत में वृद्धि होगी, जिससे अवैध और ओवरलोडेड गाड़ियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा सकेगी। इस भर्ती के बाद आरक्षकों की संख्या बढ़कर 322 हो जाएगी।



ये खबर भब पढ़ें... Goverment Job : NLC में निकली कई पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से आवेदन शुरू



क्यों जरूरी हुई भर्ती

परिवहन विभाग में कुल 332 आरक्षक के पद हैं, लेकिन फिलहाल इन में से केवल 222 पदों पर ही कर्मचारी हैं। इसके अलावा 21 आरक्षक प्रमोशन के कारण हेड कांस्टेबल बन चुके हैं, जिसके कारण ये पद भी खाली हो गए हैं। इससे पहले 79 पद पहले से ही खाली थे। इस प्रकार कुल 100 पदों पर भर्ती की जा रही है।



ये खबर भब पढ़ें... DHFA Recruitment : हरियाणा के सरकारी विभाग में निकली भर्ती, ये कर सकते हैं अप्लाई



पुराने भर्ती विवाद से जुड़ा मामला

बता दें कि, 2012 में (मध्यप्रदेश)विभाग ने 100 महिला आरक्षकों की भर्ती निकाली थी, लेकिन नियम पुरुषों के लिए बनाए गए थे। इससे केवल 55 महिला पद भरे जा सके और शेष 45 पदों पर पुरुषों की भर्ती की गई। महिलाओं ने इस मुद्दे को हाईकोर्ट में उठाया और 2014 में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया।



इस फैसले को (Madhya Pradesh) राज्य सरकार (सरकारी नौकरी) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के पक्ष में ही फैसला दिया। इसके बाद, सितंबर 2024 में विभाग ने उन 45 पुरुष आरक्षकों को बाहर कर दिया जिन्होंने महिला पदों पर भर्ती किए थे। अब, ये 45 पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।



ये खबर भब पढ़ें... Sarkari Naukri : सरकारी बिजली कंपनी में सैकड़ों पदों पर भर्ती, जानें एलिजिबिलिटी



भर्ती प्रक्रिया का प्रस्ताव

(mp constable bharti)संयुक्त परिवहन आयुक्त विनोद भार्गव के मुताबुक, विभाग ने 100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया है और यह प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है। जैसे ही शासन से अनुमति मिलेगी, भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



ये खबर भब पढ़ें... PSPCL Recruitment 2025 : पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, 10 वीं पास करें अप्लाई



मध्यप्रदेश न्यूज | जॉब्स न्यूज | MP News



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • सरकारी नौकरी
  • MPESB
  • मध्य प्रदेश परिवहन विभाग
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025
  • MP Government Jobs 2025
  • mp constable bharti