Goverment Job : NLC में निकली कई पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से आवेदन शुरू
Manya Jain | Apr 14, 2025, 18:41 IST
NLC INDIA RECRUITMENT
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) ने जूनियर ओवरमैन और माइनिंग सरदार सहित 150 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है।
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NLC India) ने अपने विभिन्न विभागों में कुल 150 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत जूनियर ओवरमैन और माइनिंग सरदार के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो रही है, और इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए nlcindia.in पर जाना होगा ।
जूनियर ओवरमैन: माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और DGMS द्वारा ओवरमैन प्रमाणपत्र, प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र आवश्यक।
माइनिंग सरदार (चयन ग्रेड-I): किसी विषय में डिप्लोमा/डिग्री और DGMS से माइनिंग सरदार प्रमाणपत्र, ओवरमैन प्रमाणपत्र वाले माइनिंग डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
thesootr links
वैकेंसी डिटेल्स
- जूनियर ओवरमैन (ट्रेनी): इस पद के लिए 69 पद निर्धारित किए गए हैं।
- माइनिंग सरदार (चयन ग्रेड-I): इस पद के लिए 102 रिक्तियां हैं।
शैक्षिक योग्यता
माइनिंग सरदार (चयन ग्रेड-I): किसी विषय में डिप्लोमा/डिग्री और DGMS से माइनिंग सरदार प्रमाणपत्र, ओवरमैन प्रमाणपत्र वाले माइनिंग डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
- अधिकतम आयु 30 साल
आवेदन शुल्क
- जूनियर ओवरमैन (जनरल/OBC/EWS): 595 रुपए
- जूनियर ओवरमैन (SC/ST/ESM): 295 रुपए
- माइनिंग सरदार (जनरल/OBC/EWS): 486 रुपए
- माइनिंग सरदार (SC/ST/ESM): 236 रुपए
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- चिकित्सा परीक्षण
सैलरी
- जूनियर ओवरमैन (ट्रेनी) और माइनिंग सरदार (चयन ग्रेड-I) के पदों के लिए आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले NLC India की आधिकारिक वेबसाइटnlcindia.inपर जाएं।
- "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो, सिग्नेचर और आईडी प्रूफ अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और इसकी एक प्रिंट कॉपी निकाल कर रखें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari