CPCB Recruitment 2025: केंद्र सरकार के साथ काम करने का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

Manya Jain | Apr 14, 2025, 18:05 IST
Share
 central goverment job
central goverment job

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ग्रुप A, B, और C पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस भर्ती की सभी जानकारी देंगे।

भारत सरकार के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। CPCB ने ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://cpcb.nic.in/ https://cpcb.nic.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। यह सरकारी नौकरी का मौका आपको स्थिर करियर और अच्छी सैलरी देने वाला है।

पदों की जानकारी

सीपीसीबी की यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए है, जिनमें वैज्ञानिक 'बी', सहायक विधि अधिकारी, वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, तकनीकी पर्यवेक्षक, सहायक, लेखा सहायक, कनिष्ठ अनुवादक, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, कनिष्ठ तकनीशियन, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, अपर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क, फील्ड अटेंडेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पद शामिल हैं।

योग्यताएं

सीपीसीबी की इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न शैक्षिक योग्यताएं रखनी होंगी। इसमें 10वीं, 12वीं, इंजीनियरिंग, कानून, तकनीकी डिग्री, मास्टर डिग्री आदि की शैक्षिक योग्यताएं मांगी गई हैं। इसके अलावा कुछ पदों पर अनुभव और टाइपिंग स्पीड की आवश्यकता भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें...PSPCL Recruitment 2025 : पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, 10 वीं पास करें अप्लाई

आयुसीमा

आयु सीमा की बात करें तो, जूनियर टेक्नीशियन, अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि चयनित उम्मीदवार सभी मानक और जरूरतों को पूरा करते हैं।

ये भी पढ़ें...NEIGRIHMS Recruitment 2025 : नेशनल इंस्टीट्यूशन में कई पदों पर वैकेंसी, करें आवेदन

सैलरी

सैलरी पैकेज की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को उनकी पद के अनुसार 18,000 रुपए से लेकर 1,77,500 रुपए तक सैलरी मिल सकती है।

आवेदन शुल्क

सीपीसीबी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क की भी जानकारी दी गई है। अगर परीक्षा दो घंटे की है, तो 1000 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा। वहीं, एक घंटे की परीक्षा के लिए 500 रुपए शुल्क देना होगा। विशेष वर्गों जैसे एससी, एसटी, महिला, एक्स सर्विसमैन आदि के लिए शुल्क में छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें...DHFA Recruitment : हरियाणा के सरकारी विभाग में निकली भर्ती, ये कर सकते हैं अप्लाई

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले सीपीसीबी की आधिकारिक वेबसाइटcpcb.nic.inपर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती के लिंक पर क्लिक करें और फिर आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें। फॉर्म में सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण सही से दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन शुल्क की राशि ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से अदा करें। परीक्षा शुल्क दो घंटे की परीक्षा के लिए 1000 रुपए और एक घंटे की परीक्षा के लिए 500 रुपए निर्धारित है।
  • आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को एक बार फिर से जांच लें। फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद, एक कंफर्मेशन पेज मिलेगा। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

युवाओं को मिली सरकारी नौकरी | new goverment jobs | नई सरकारी नौकरी | JOBS 2025 | central goverment | govt jobs 2025

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • new goverment jobs
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • central goverment
  • govt jobs 2025
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट