MP Transco Vacancy में मिलेगी सरकारी नौकरी: आईटीआई पास के लिए निकली भर्ती, करें आवेदन

Manya Jain | Apr 27, 2026, 23:38 IST
mp-urban-engineer-vacancy-2025-mp sarkari naukri
एमपी ट्रांसको जबलपुर ने अपरेंटिस के 268 पदों पर भर्ती निकाली है। आईटीआई पास मध्य प्रदेश के मूल निवासी 31 मई 2026 तक बिना किसी फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Govt Jobs 2026: एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी (mp sarkari naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। अपरेंटिस के कुल 268 पदों पर यह नियुक्तियां की जाएंगी।



इसमें इलेक्ट्रीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे कई पद शामिल हैं। केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का आईटीआई पास होना अनिवार्य है। इसके लिए कोई भी आवेदन फीस नहीं देनी होगी।



फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होने वाली है। 31 मई तक आप अपना ऑनलाइन आवेदन mptransco जमा कर सकते हैं। चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा।



MP Transco Bhopal: पदों की जानकारी

  • इलेक्ट्रिशियन (Electrician): 121 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA): 141 पद
  • स्टेनोग्राफर अंग्रेजी (Stenographer English): 06 पद
  • कुल पद: 268

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

एमपी ट्रांस्को वैकेंसी 2026 (MPTRANSCO Vacancy 2026) के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना होगा।



1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड (इलेक्ट्रिशियन/कोपा/स्टेनो) में एनसीवीटी (NCVT) या एससीवीटी (SCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना जरूरी है।



2. मूल निवास (Domicile)

इस भर्ती के लिए केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन करने के पात्र हैं। अन्य राज्यों के उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।



3. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 25 साल
  • छूट: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

एमपी ट्रांस्को भर्ती 2026 (MPTRANSCO Recruitment 2026) में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।



  1. मेरिट लिस्ट (Merit Based Selection): उम्मीदवारों का चयन उनके आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए होगा।
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  3. सैलरी (Stipend): चयनित अपरेंटिस को 'अपरेंटिस एक्ट' के अनुसार मासिक वजीफा (Stipend) दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार 01 मई 2026 से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं:



  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले MPTRANSCO की आधिकारिक वेबसाइट या अपरेंटिसशिप इंडिया पोर्टल पर जाएं।
  • पंजीकरण: अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म भरें: आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और ट्रेड का चुनाव करें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें: अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड और मूल निवास प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • रिव्यू और सबमिट: फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी कॉलम की सावधानीपूर्वक जांच करें।
  • प्रिंटआउट: सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें...



MP Ordnance Factory में सरकारी नौकरी पाएं, जानें क्वालिफिकेशन और आवेदन प्रोसेस



NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी



NDVSU Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू



IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी



Tags:
  • mp transco bhopal
  • sarkari naukri
  • mp sarkari naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026