NCL Recruitment 2026: 577 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 40 हजार से ज्यादा सैलरी
Govt Jobs 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। कोल इंडिया की इस कंपनी में कई पद खाली हैं। यहां एचईएमएम ऑपरेटर और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती होगी। साथ ही सिविल ओवरसीयर के पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। कुल 577 पदों को इस भर्ती से भरा जाएगा।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 9 अप्रैल से शुरू है। एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप फॉर्म भर सकते हैं।
पदों की जानकारी
1. HEMM ऑपरेटर (HEMM Operator - Trainee)
- डम्पर ऑपरेटर: 308 पद
- डोजर ऑपरेटर: 52 पद
- सरफेस माइनर ऑपरेटर: 43 पद
- ग्रेडर ऑपरेटर: 34 पद
- पे-लोडर/क्रेन ऑपरेटर: 35 पद
2. पैरामेडिकल और अन्य पद (Paramedical & Others)
- स्टाफ नर्स (T&S Grade C): 47 पद
- ओवरसीयर (Civil): 30 पद
- फार्मासिस्ट (Trainee): 04 पद
- टेक्नीशियन (Pathological/Radiographer/Dental/ECG/Optometry): 24 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- HEMM ऑपरेटर: मैट्रिक/एसएससी (10वीं) पास और साथ में वैध HMV/Transport License होना अनिवार्य है।
- स्टाफ नर्स: 10+2 के साथ बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) या जीएनएम (GNM) डिप्लोमा और नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण।
- ओवरसीयर (सिविल): 10वीं पास और सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
- फार्मासिस्ट: 10+2 (साइंस) और डी.फार्मा (D.Pharm) के साथ फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण।
2. आयु सीमा (Age Limit - 01.05.2026 तक)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 30 साल
- आयु में छूट: एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी (NCL) को 3 साल और पीडब्ल्यूडी (PwBD) उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सैलरी
- स्टाफ नर्स/फार्मासिस्ट/ओवरसीयर (Grade C): 47 हजार 330 रुपए हर महीने (बेसिक)।
- HEMM ऑपरेटर (Trainee): 1502.66 रुपए प्रतिदिन (बेसिक)।
- ग्रेड D पद: 43 हजार 775 रुपए हर महीने (बेसिक)।
- अन्य लाभ: बेसिक पे के अलावा डीए (DA), अटेंडेंस बोनस, स्पेशल अलाउंस और माइनिंग अलाउंस भी देय होंगे।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से योग्यता (Merit) के आधार पर किया जाएगा:
- HEMM ऑपरेटर: जनरल अवेयरनेस और टेक्निकल नॉलेज पर आधारित कॉमन पेपर।
- पैरामेडिकल/ओवरसीयर: 70 अंक तकनीकी विषय + 30 अंक सामान्य ज्ञान/एप्टीट्यूड।
- HEMM ऑपरेटर: जनरल अवेयरनेस और टेक्निकल नॉलेज पर आधारित कॉमन पेपर।
- पैरामेडिकल/ओवरसीयर: 70 अंक तकनीकी विषय + 30 अंक सामान्य ज्ञान/एप्टीट्यूड।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): अंतिम चयन से पहले मेडिकल फिटनेस अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य (UR) / OBC / EWS: 1 हजार 180 रुपए (₹1000 + ₹180 GST)
- SC / ST / PwBD / भूतपूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं (Nil)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाएं।
- 'Career' सेक्शन में 'Recruitment' पर क्लिक करें।
- 'Apply Online' लिंक को चुनें और पंजीकरण (Registration) करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र (मैट्रिक, डिप्लोमा, लाइसेंस) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
| Notification | Click here |
| Official Website | Click here |
ये भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती: 23 हजार पदों पर होंगी नियुक्ति, जानें भर्ती के नए नियम
क्यों Gen-Z ठुकरा रहे हैं प्रमोशन? Quiet Ambition का बढ़ता क्रेज
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती: 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन आउट
CRC Bhopal Recruitment: भोपाल में मिल रही सरकारी नौकरी