NIACL Vacancy: न्यू इंडिया एश्योरेंस में 550 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए मौका
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 550 सीटें निकाली हैं।इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जून से शुरू हो चुकी है।
योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।चयनित होने वाले युवाओं को हर महीने 12 हजार300 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा।घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट और भाषा परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
राज्यों के अनुसार खाली सीटें
इस भर्ती के तहत कुल 550 युवाओं को ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। कंपनी ने अलग-अलग राज्यों के हिसाब से सीटें तय की हैं।
सबसे ज्यादा 138 सीटें महाराष्ट्र राज्य के लिए रखी गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 46 और दिल्ली में 37 सीटें खाली हैं। गुजरात में 35 और केरल में 30 पदों पर भर्ती होगी। बाकी राज्यों में भी श्रेणी के हिसाब से सीटों का बंटवारा किया गया है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे कि आपकी डिग्री 1 जनवरी 2022 से 1 जून 2026 के बीच की होनी चाहिए। जिन लोगों के पास एक साल का अनुभव है,वे पात्र नहीं हैं।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु:21 साल
- अधिकतम आयु:30 साल
- विशेष छूट:ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
न्यू इंडिया एश्योरेंस अप्रेंटिस भर्ती में चयन के लिए दो मुख्य चरण तय किए गए हैं।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Test)
यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी। सबसे खास बात यह है कि आप इसे अपने घर बैठे दे सकते हैं। इसके लिए आपके पास मोबाइल,लैपटॉप या टैबलेट होना चाहिए। परीक्षा में जनरल अवेयरनेस,इंग्लिश,गणित और कंप्यूटर से जुड़े 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे पूरा करने के लिए 60 मिनट मिलेंगे।
क्षेत्रीय भाषा परीक्षा (Local Language Test)
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय भाषा का टेस्ट होगा। अगर आपने 10वीं या 12वीं में वहां की स्थानीय भाषा पढ़ी है,तो आपको टेस्ट नहीं देना होगा।
स्टाइपेंड और 12 महीने की ट्रेनिंग
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की तरफ से 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान हर महीने 12 हजार300 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इसके अलावा किसी भी तरह का भत्ता या मेडिकल सुविधा नहीं मिलेगी। हर महीने केवल 1 दिन की छुट्टी मिलेगी। याद रखें कि यह कोई पक्की सरकारी नौकरी नहीं है। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद पक्की नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले सरकार के आधिकारिक NATS पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- वहां से मिलने वाले इनरोलमेंट नंबर को संभालकर अपने पास नोट कर लें।
- इसके बाद बीएफएसआई (BFSI) के आधिकारिक पोर्टल बीप पर लॉग इन करें।
- यहाँ अपनी जानकारी भरें,जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और राज्य का चयन करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और प्रिंट आउट निकालें।
ये भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भर्ती: 67 पदों के लिए 6 जुलाई है तक आवेदन
MPPSC Assistant Professor Bharti: फॉर्म भरने में बचे हैं कुछ ही दिन, करें अप्लाई
BSNL में सीधी भर्ती: इंजीनियर्स के लिए ऑफिसर बनने का मौका, ऐसे भरें फॉर्म
आ गया CUET UG Result 2026, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की रेस शुरू